Khatron Ke Khiladi 11: वरुण सूद विदेश रवाना, गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने कुछ इस तरह एयरपोर्ट पर किया Kiss
मुंबई, मई 07। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बावजूद इंटरटेनमेंट के डोज में जरा भी कमी नहीं आई है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए देश के कई हिस्सो में शूटिंग जारी है, वहीं कुछ शोज का निर्माण देश से बाहर किया जा रहा है। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के फेमस टीवी 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। खास बात यह है कि शो के अगले सीजन की शूटिंग इस बार दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होगी। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट गुरुवार रात ही केप टाउन के लिए रवाना हो गए।

'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए रवाना हुए ये कंटेस्टेंट
आपको बता दें कि पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' का फैंस को बेसब्री से इंताजर है, अब इसके कंटेस्टेंट का नाम का भी खुलासा हो चुका है। इस बार के शो में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, एक्टर अर्जुन बिजलानी, सिंगर और बिग बॉस 14 का हिस्सा रहे राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, अनुष्का सेन, वरुण सूद, सिंगर आस्था गिल, विशाल आदित्य सिंह, एक्टर सौरभ राज जैन, सना मकबूल और एक्ट्रेस महक चहल दर्शकों को अपना दम-खम दिखाते नजर आएंगे।

बिना मास्क हटाए एक दूसरे को किया किस
'खतरों के खिलाड़ी 11' सभी कंटेस्टेंट अब विदेश रवाना हो रहे हैं, गुरुवार रात MTV स्प्लिट्सविला में नजर आए वरुण सूद को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल संग स्पॉट किया। वरुण को केप टाउन रवाना करने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल भी एयरपोर्ट तक साथ आई थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और किस करके विदाई दी। वरुण के जाने के बाद दिव्या अग्रवाल फोटोग्राफर्स को पोज देती नजर आईं।

वरुण और दिव्या की वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल की फोटोज वायरल हो गई हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भैयानी ने इस कपल का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दिव्या अग्रवाल अपने ब्वॉयफ्रेंड को विदा करते वक्त भावुक नजर आ रही हैं। दोनों ने ब्लैक कलर का मास्क पहना हुआ था, एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या ने मास्क के ऊपर से एक-दूसरे को किस किया।

बिग बॉस से कई बार आ चुका है ऑफर
वरुण और दिव्या एक दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया, हालांकि दोनों ने अपना मास्क नहीं उतारा। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल और काले पोशाक में यह कपल बिछड़ने से पहले किस तरह अपना प्यार जाहिर कर रहा है। सोशल मीडिया पर अब फैंस भी उनके इस प्यार पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल वरुण की नजर 'खतरों के खिलाड़ी 11' पर है लेकिन इससे पहले वह खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें और दिव्या को कई बार बिग बॉस से भी ऑफर आ चुका है।
यह भी पढ़ें: भाई के निधन के 3 दिन बाद 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए निक्की तंबोली केपटाउन रवाना, कहा- यही थी उसकी इच्छा
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications