शादी के बीच ऐसा क्या हुआ, जो वरुण को नताशा के लिए कहना पड़ा- 'आराम से करो, वो डर जाएगी'
शादी के बीच ऐसा क्या हुआ, जो वरुण धवन को कहना पड़ा- 'आराम से करो, वो डर जाएगी'
नई दिल्ली। Varun Dhawan Natasha Dalal wedding. लंब समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई से करीब 120 किलोमीटर दूर अलीबाग के एक आलीशान रिजॉर्ट में वरुण धवन ने नताशा दलाल संग अग्नि के सात फेरे लिए। कोरोना वायरस महामारी के चलते वरुण और नताशा की शादी में दोनों के चुनिंदा दोस्तों सहित बहुत कम मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी के बाद वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा का हाथ थामे मीडिया के सामने आए और दोनों ने फोटो सेशन कराया। इस दौरान एक ऐसा मौका भी आया, जब वरुण धवन को मीडिया से नताशा के लिए गुजारिश करनी पड़ी।
Recommended Video

जानिए क्या था पूरा मामला
Pinkvilla की खबर के मुताबिक, वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल शादी के बाद जैसे ही बाहर आए, मीडिया के कैमरे उनकी तस्वीरें लेने के लिए दौड़ पड़े। बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़ी को हर कोई अपने कैमरे में कैद करना चाहता था। मीडियाकर्मियों का शोर बढ़ता देख वरुण धवन ने नताशा का हाथ थामा और फोटो ले रहे लोगों से गुजारिश करते हुए कहा, 'आराम से करो, वो डर जाएगी'। वरुण की इस बात पर उनकी पत्नी नताशा भी मुस्कुरा उठीं।

वरुण नहीं चाहते थे- सोशल मीडिया पर लीक हों तस्वीरें
नताशा से शादी के बाद वरुण धवन ने दोनों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। तस्वीरें शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, 'जीवनभर का प्यार आज से शादी के बंधन में बदल गया।' बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में केवल 50 मेहमान ही शामिल हुए। वहीं, खबर है कि शादी के दौरान वरुण नहीं चाहते थे कि उनकी और नताशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हों, इसलिए फोटो लेने की मनाही थी।

2 फरवरी को मुंबई में होगा दोनों का रिसेप्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 फरवरी को वरुण धवन और नताशा मुंबई में रिसेप्शन करेंगे, जिसमें उनके दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे। वहीं, वरुण और नताशा की शादी पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया के जरिए दोनों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखते हुए कहा, 'नताशा और वरुण को शुभकामनाएं, दोनों को मेरा ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार।'

कौन हैं नताशा दलाल
नताशा दलाल एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं और उन्होंने न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीट्यूट और टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की डिग्री ली है। नताशा 2013 में भारत लौटीं और 'नताशा दलाल लेबल' नाम से अपना ब्रांड शुरू किया है। वरुण और नताशा एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं। हालांकि लंबे समय तक दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को मीडिया की नजरों से छिपाए रखा।

'कॉफी विद करण में किया रिलेशनशिप का खुलासा'
गौरतलब है कि वरुण धवन ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में खुद अपनी रिलेशनशिप का खुलासा करते हुए बताया था कि वो फैशन डिजाइनर नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। वरुण धवन ने इस शो में बताया, 'मैं नताशा को डेट कर रहा हूं और हम दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।' इसके अलावा दिसंबर 2020 में अभिनेत्री करीना कपूर ने भी एक रेडिया शो "वॉट वूमन वॉन्ट' के दौरान नताशा को वरुण की मंगेतर बताते हुए इस बात का खुलासा किया को वो दोनों सगाई कर चुके हैं।

शादी से पहले संगीत सेरेमनी ने शामिल हुए ये गेस्ट
शादी से एक दिन पहले शनिवार को वरुण धवन रिजॉर्ट पहुंचे और खास मेहमानों के बीच संगीत सेरेमनी हुई। जानकारी के मुताबिक, संगीत सेरेमनी में वरुण, नताशा और दोनों के माता-पिता के अलावा फिल्म निर्माता शशांक खेतान, कुनाल कोहली और उनका परिवार, वरुण की भतीजी अंजिनी धवन और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल रहे।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की बॉलीवुड करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि दिग्गज फिल्म निर्माता डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इसके अलावा वरुण धवन फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', एबीसीडी-2, बदलापुर, दिलवाले और सुई धागा में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हुई है, जिसमें वो सारा अली खान के साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications