Varun-Natasha Wedding: शादी के बंधन में बंधे वरुण धवन और नताशा, 10 खास तस्वीरें

Varun-Natasha Wedding: एक-दूजे के हुए वरुण नताशा, देखें पहली वेडिंग फोटोज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding) ने रविवार को शादी कर ली है। महाराष्ट्र के अलीबाग में एक शानदार रिजॉर्ट में शादी की। शादी समारोह में सिर्फ दोनों परिवारों के खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल थे। वरुण ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें खुद इंस्टा पर शेयर की हैं। वहीं उनकी कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं। देखिए वरुण-नताशा की शादी की तस्वीरें-

Recommended Video

    Varun Dhawan And Natasha Dalal Wedding: शादी के बाद Media से यूं मिले Varun-Natasha । वनइंडिया हिंदी
    अलीबाग में की शादी

    अलीबाग में की शादी

    महाराष्ट्र के अलीबाग में हुई इस शादी में दोनों के खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। हालांकि शादी काफी भव्य थी, इसका अंदाजा तस्वीरों से लगाया जा सकता है। तस्वीरों में वेड‍िंग वेन्यू डेकोरेशन भी देखा जा सकता है। चारों ओर रोशनी जगमगाती नजर आ रही है।

    साढ़े दस बजे आए बाहर

    साढ़े दस बजे आए बाहर

    अभिनेता वरुण धवन फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ सात फेरे लेने के बाद रविवार रात करीब साढ़े दस बजे शादी के वेन्यू 'द मैन्शन हाउस' से साथ में बाहर गेट पर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के लोगों को मिठाई बांटी और तस्वीरें भी खिंचाईं।

    नताशा ने खुद डिजान किया लहंगा

    नताशा ने खुद डिजान किया लहंगा

    वरुण धवन ने शादी के इस खास मौके पर रिश्ते में अपने मामा लगने वाले और जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ खास शेरवानी पहना हुआ था। पेशे से खुद एक फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने अपना ही डिजाइन किया हुआ डिजाइनर लहंगा पहना।

    करण जौहर ने खास अंदाज में दी बधाई

    करण जौहर ने खास अंदाज में दी बधाई

    फिल्म मेकर करण जौहर इस शादी में खास मेहमान रहे। करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ही वरुण ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। करण जौहर ने शादी के लिए बधाई देते हुए वरुण धवन के नाम एक खास नोट भी लिखा।

    ये दोस्त भी थे समारोह में

    ये दोस्त भी थे समारोह में

    वरुण और नताशा की शादी में भी फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा दोस्त ही मौजूद थे। इनमें करण जौहर, जोआ मोरानी, ​​कुणाल कोहली, मनीष मल्होत्रा ​​और शशांक खेतान शामिल हैं।

    - फरवरी में होगा रिसेप्शन

    - फरवरी में होगा रिसेप्शन

    वरुण धवन और नताशा दलाल ने कोरोना की वजह से शादी में कम ही मेहमानों को बुलाया है। बताया गया है कि नताशा और वरुण धवन अपनी शादी का आलीशान रिसेप्शन 2 फरवरी को देने वाले हैं। इसमें बॉलीवुड सितारों शामिल होंगे।

    वरुण ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट

    वरुण ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट

    वरुण धवन ने शादी के बाद नताशा के साथ शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, जिंदगीभर का प्यार, अब ऑफिशियल हो गया है। वरुण के इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने प्रतिक्रिया दी और लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी।

    वरुण विदेश में करना चाहते थे शादी ?

    वरुण विदेश में करना चाहते थे शादी ?

    दरअसल वरुण धवन भी विराट और अनुष्का की तरह विदेश में ही शादी करना चाहते थे। 2020 में ही वरुण और नताशा का शादी करने का इरादा था। कोरोना महामारी के चलते शादी टाली गई। लॉकडाउन नाा होता तो फैमिली की प्लानिंग थी कि वरुण धवन और नताशा दलाल 2020 में वियतनाम में शादी करते।

     वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन से दोस्त

    वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन से दोस्त

    वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन से दोस्त हैं। स्कूल के दिनों से दोनों साथ हैं और अब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों छठी क्लास में पहली बार मिले थे। बाद में दोनों अलग पढ़ने लगे, एक बार फिर दोनों मिले और फिर प्यार हो गया।

    फिल्म इंडस्ट्री ने दी खूब खूब बधाई

    फिल्म इंडस्ट्री ने दी खूब खूब बधाई

    फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने वरुण और नताशा को बधाई दी है। फिल्म एक्टर शाहिद कपूर ने भी वरुण और नताशा को शादी की बधाई दी। बादशाह, वाणी कपूर, धर्मेश, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, नरगिस फाकरी, फातिमा सना शेख, सोनम बाजवा, अरमान मलिक, सानिया मिर्जा, आदित्य ठाकरे, प्राजक्ता कोहली, कुनाल खेमू, अनुपम खेर, सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बासू ने दोनों ही नवदंपति को शादी की बधाई दी।

    ये भी पढ़ें- वरुण-नताशा और विराट-अनुष्का की शादी में है खास कनेक्शन, एक जैसी हुई ये बातें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+