वरुण-नताशा और विराट-अनुष्का की शादी में है खास कनेक्शन, एक जैसी हुई ये बातें

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल (Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding) ने रविवार को शादी कर ली है। महाराष्ट्र के अलीबाग में एक शानदार रिजॉर्ट में शादी की। शादी समारोह में सिर्फ दोनों परिवारों के खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल थे। वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। खास बात ये है कि इस शादी और विराट और अनुष्का की शादी से कई चीजें एक जैसी हैं।

Recommended Video

    Varun-Natasha की Wedding का Virat-Anushka की Wedding से है ये जबरदस्त Connection । वनइंडिया हिंदी
    फोटोग्राफर और वीडियो ग्राफर एक ही

    फोटोग्राफर और वीडियो ग्राफर एक ही

    क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। विराट अनुष्का ने शादी विदेश में की थी। वरुण और नताशा की शादी महाराष्ट्र में ही हुई है। वहीं कोरोना की वजह से जिस तरह की पाबंदिया लोगों के इकट्ठा होने पर अब हैं, वैसा कोई हालात तब नहीं थे। इस सबके बावजूद कई समानताएं इन दोनों शादियों में हैं। इनमें सबस खास बात है कि वरुण और नताशा ने अपनी शादी में जिस फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर की जिस टीम को हायर किया, उसी ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में फोटोग्राफी की थी। ये हैं- फोटोग्राफर (स्टोरीज बाय जोसेफ हार्दिक) और वीडियोग्राफर (द वेडिंग फिल्मर)।

    दोनों शादियों में वेडिंग प्लानर भी सेम

    दोनों शादियों में वेडिंग प्लानर भी सेम

    इसके साथ-साथ दोनों का वेडिंग प्लानर भी वही था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के वेडिंग प्लानर ने ही इस शादी की जिम्मेदारियां संभाली हैं। विराट और अनुष्का ने विदेश में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। वरुण और नताशा की शादी में भी फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा दोस्त ही मौजूद थे। इनमें करण जौहर, जोआ मोरानी, ​​कुणाल कोहली, मनीष मल्होत्रा ​​और शशांक खेतान शामिल हैं।

    वरुण भी विदेश में ही करना चाहते थे शादी

    वरुण भी विदेश में ही करना चाहते थे शादी

    दरअसल वरुण धवन भी विराट और अनुष्का की तरह विदेश में ही शादी करना चाहते थे। 2020 में ही वरुण और नताशा का शादी करने का इरादा था। कोरोना महामारी के चलते शादी टाली गई। लॉकडाउन नाा होता तो फैमिली की प्लानिंग थी कि वरुण धवन और नताशा दलाल 2020 में वियतनाम में शादी करते। बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन से दोस्त हैं। स्कूल के दिनों से दोनों साथ हैं और अब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों छठी क्लास में पहली बार मिले थे।

    फिल्म इंडस्ट्री ने दी बधाई

    फिल्म इंडस्ट्री ने दी बधाई

    फिल्म एक्टर शाहिद कपूर ने भी वरुण और नताशा को शादी की बधाई दी। शाहिद कपूर ने लिखा, दोनों ही परिवारों को बहुत सारी शुभकामनाएं, ईश्वर का आशीर्वादा और डार्क साइड में आपका स्वागत है। इसके अलावा बादशाह, वाणी कपूर, धर्मेश, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, नरगिस फाकरी, फातिमा सना शेख, सोनम बाजवा, अरमान मलिक, सानिया मिर्जा, आदित्य ठाकरे, प्राजक्ता कोहली, कुनाल खेमू, अनुपम खेर, सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बासू ने दोनों ही नवदंपति को शादी की बधाई दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+