वरुण-नताशा की 'सीक्रेट शादी' के वीडियो 20 दिन बाद वायरल, गेस्ट के फोन करवा लिए थे जमा

Varun-Natasha Video Viral: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने अपने बचपन के प्यार नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को मुंबई में शादी की थी। बॉलीवुड के लव बर्ड्स अलीबाग के एक शानदार रिसॉर्ट में एक दूसरे के हुए। हालांकि ये शादी बहुत ही सीक्रेट तरीके से हुई। वेडिंग के फोटो सोशल मीडिया पर लीक ना हों, इसके लिए वहां पर मौजूद गेस्ट के फोन पहले ही रखवा लिए गए थे, लेकिन अब 20 दिन बाद वरुण-नताशा की शादी के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं।

मेहंदी आर्टिस्ट ने शेयर किया वीडियो

मेहंदी आर्टिस्ट ने शेयर किया वीडियो

मेहंदी सेरेमनी का वीडियो फेमस बॉलीवुड मेहंदी कलाकार वीणा नागदा ने शेयर किया है। वरुण-नताशा के मेहंदी समारोह के लिए वीना नागदा मुंबई से अलीबाग पहुंची थीं। उनके ऊपर ही दूल्हा वरुण और दुल्हन नताशा के हाथों में मेहंदी लगाने की जिम्मेदार थी। वीणा नागदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वरुण धवन के अनसीन वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में वरुण उनकी तारीफ भी करते नजर आ रहे।

मेहंदी लगे हाथों की फोटो वायरल

मेहंदी लगे हाथों की फोटो वायरल

वरुण और नताशा की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें दूल्हे वरुण के हाथों में मेहंदी नजर आ रही है। वीडियो में वरुण ने कहा कि, मैं वीना जी को लंबे समय से जानता हूं। जब से मेरे भाई की शादी हुई है, तब से मैं उन्हें जानता हूं। मैं उनसे कई शादियों में भी मिला, लेकिन सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात वीना की उम्र है। हम बड़े हो गए लेकिन वो बिल्कुल नहीं बदलीं। आज भी उनकी उम्र कम लगती है।

बहुत कम गेस्ट हुए शामिल

दरअसल पिछले साल ही वरुण-नताशा शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से प्रोग्राम आगे बढ़ाना पड़ा। इसके बाद 24 जनवरी को शादी की डेट फाइनल हुई। ये पूरा प्रोग्राम अलीबाग के रिसॉर्ट मैंशन हाउस में हुआ। कोरोना महामारी और पाबंदियों की वजह से धवन परिवार ने ज्यादा गेस्ट को नहीं बुलाया था। वरुण-नताशा के परिजनों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल थे। इस शादी में मनीष मल्होत्रा, जोआ मोरानी, कुणाल कोहली और करण जौहर ने भी शिरकत की थी। वहीं शादी के लिए वरुण ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी, जबकि नताशा की शादी का जोड़ा उनके अपने नताशा दलाल लेबल से था।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

इन फिल्मों में आएंगे नजर

अगर वर्क फ्रंट की बात करे तो वरुण धवन अपनी फिल्म 'जुग जुग जीतो' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आएंगे। वहीं एक और फिल्म 'भेड़िया' का प्रोजेक्ट भी उनके पास है। इस फिल्म में वो कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। हाल ही में वरुण की फिल्म "कूली नंबर-1" आई थी, जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+