रियल लाइफ हीरो बने वरुण धवन, जख्मी डांसर की मदद के लिए दिए 5 लाख

नई दिल्ली। जाने माने फिल्म स्टार वरुण धवन यूं तो अपनी फिल्मों से फैंस का दिल जीतते ही है। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में कुछ ऐसा किया है कि उनके फैंस की नजरों में उनका कद और भी ऊंचा हो गया। दरअसल उन्होंने बुरे हालातों से जूझ रहे एक डांसर के इलाज लिए मदद करते हुए दिल खोल दिया है। दरअसल वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखी जिसमें एक हिप हॉप डांसर ईशान के साथ डांस प्रैक्टिस के दौरान हुए हादसे की खबर थी। इसमें बुरी हालत में ईशान की फोटो थी। उन्हें डांस करते हुए गंभीर चोटें आई थीं। ये पोस्ट देखते ही वरुण धवन ईशान की मदद को आगे आए।

'कौन है ये, कैसे मदद करूं इसकी?'

यूपी के मुरादाबाद के ईशान के घायल होने को लेकर डांसर कार्तिक राजा ने पोस्ट शेयर किया था। इसको देखकर वरुण ने कार्तिक को मैसेज किया- 'भाई, यह लड़का कौन है? मैं उसकी मदद किस प्रकार करूं? कृपया मुझे बताओ। कृपया मुझे फोन करें।' वरुण ने लड़के को पूरा 5 लाख रुपये की मदद पहुंचाई है। ये राशि ईशान के इलाज के लिए खर्च की जाएगी।

लोगों ने कहा- वरुण हैं सचमुच के हीरो

लोगों ने कहा- वरुण हैं सचमुच के हीरो

इस पूरे किस्से को 'टू द कल्चर' इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया। यहां लिखा गया- असली हीरो वरुण धवन हर चीज का ख्याल रखने के लिए धन्यवाद। कुछ दिन पहले इस बच्चे की गर्दन तब टूट गई थी, जब वह डबल फ्रंट फ्लिप का अभ्यास कर रहा था। वह घायल हो गया और उसे वित्तीय सहायता की गंभीर आवश्यकता थी। इस पोस्ट पर लोग वरुण की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें असली जीवन का हीरो और बेहतरीन शख्स बता रहे हैं।

इस फिल्म में निभाया था डांसर का किरदार

इस फिल्म में निभाया था डांसर का किरदार

बता दें कि एक फिल्म में वरुण खुद डांसर का किरदार निभाने वाले हैं। ये फिल्म है 'स्ट्रीट डांसर 3D' । फिल्म में उनके साथ नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर होंगे। डांस पर आधारित इस फिल्म के डायरेक्शन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+