Varanasi Gyanvapi Dispute पर 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई, शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का विरोध

Varanasi Gyanvapi Dispute मामले में मुस्लिम पक्ष ने 'शिवलिंग' कार्बन डेटिंग की मांग वाली याचिका का विरोध किया है। केस में अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। Varanasi Gyanvapi Dispute shivling carbon dating hearing on plea

Varanasi Gyanvapi Dispute केस में वाराणसी की अदालत में 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बनी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर पाए गए शिवलिंग जैसी संरचना की कार्बन डेटिंग की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई होनी है। मंगलवार को इस मामले में मुस्लिम पक्ष ने 'शिवलिंग' कार्बन डेटिंग की मांग वाली याचिका का विरोध किया।

Varanasi Gyanvapi Dispute shivling

ज्ञानवापी मस्जिद समिति ने मंगलवार को हिंदू पक्ष द्वारा दायर उस याचिका का विरोध किया, जिसमें हिंदू पक्ष ने उस ढांचे की कार्बन डेटिंग की मांग की थी, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया है कि यह ज्ञानवापी मस्जिद का वजुखाना या जलाशय नहीं, बल्कि परिसर के अंदर पाया गया एक शिवलिंग है। अदालत अब मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर को करेगी।

याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि 16 मई को सर्वेक्षण कार्य के दौरान मस्जिद के वज़ूखाना या जलाशय में पाया गया "शिवलिंग" केस संपत्ति का हिस्सा है। हिंदू पक्ष ने कार्बन डेटिंग और शिवलिंग जैसी संरचना के अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों की मांग की है। बता दें कि कार्बन डेटिंग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिससे किसी पुरातात्विक वस्तु या पुरातात्विक खोज की आयु का पता लगाया जाता है।

हिंदू पक्ष की दलील सुनने के बाद, वाराणसी की अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 11 अक्टूबर तय की। अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति से याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया। मंगलवार को, मस्जिद समिति ने उस संरचना की कार्बन डेटिंग की मांग करने वाली याचिका का विरोध किया, जिसे हिंदू पक्ष शिवलिंग होने का दावा करता है।

मुस्लिम पक्ष की संक्षिप्त दलीलों के बाद अदालत ने मंगलवार को सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

पूरा विवाद क्या है ?

बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित है। वाराणसी की अदालत में एक याचिका दायर की गई है जिसमें दावा किया गया है कि मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर हिंदू ढांचे के एक हिस्से पर किया गया था। हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद वजुखाना के अंदर एक "शिवलिंग" होने का दावा करने वाले ढांचे की कार्बन-डेटिंग की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है। दूसरी ओर, मस्जिद कमेटी ने याचिका का विरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+