वाराणसी: सेना प्रमुख बिपिन सिंह रावत ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, सेना की सुरक्षा के लिए मांगी दुआ
वाराणसी। सेना प्रमुख बिपिन रावत शुक्रवार को वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वह अकेले नहीं आए थे, बल्कि उनके साथ उनका पूरा परिवार भी था। काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के बाद बिपिन रावत ने भगवान शिव की पूजा की। जब वह मंदिर से बाहर आए तो वहां मीडिया ने उनसे पूछा कि आखिर पूजा के दौरान उन्होंने क्या दुआ मांगी। बिपिन रावत ने बताया कि मंदिर में उन्होंने अपनी सेना के जवानों के लिए दुआ मांगी है। उन्होंने सेना के जवानों के बचाव और सुरक्षा के लिए दुआ मांगी है।

बिपिन रावत ने कहा कि सेना के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। सेना के हथियारों को बदलते वक्त के साथ बेहतर करते रहने की बात करते हुए वह बोले कि सेना को नई तकनीक से लैस करना होगा, ताकि हम देश के दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर सकें। वह बोले कि हमारी सेना हर तरह से दुश्मन से निपटने और उन्हें जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। देश के किसी भी नागरिक को किसी तरह के हमले से डरने की कोई जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications