Vantara Project: वंतारा में गूंजी किलकारी! टाइगर स्वरा ने दिया 5 शावकों को जन्म, देखें तस्वीरें
Vantara Project: गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा में अब वन्य जीवों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले महीने तीन अफ्रीकी हाथियों को वन में एंट्री मिली थी, जिसके बाद अब टाइगर स्वरा ने पांच शावकों को जन्म दिया है। वंतारा ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए स्वरा के साथ नए शावकों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
बता दें कि भारत के जामनगर में स्थित दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वन्यजीव बचाव केंद्रों में से एक है। यह भारत में एक प्रमुख वन्य जीव संरक्षण केंद्र को रूप में उभर रहा है। इसे उद्योगपति अनंत मुकेश अंबानी द्वारा स्थापित किया गया है। शुरुआत में वंतारा में वन्य जीवों को लाने के लिए पैसों की कमी के चलते वन्य जीवों की देखभाल के अभाव की समस्या कर रहे ट्यूनिशिया के अभ्यारण्यों से संपर्क किया गया और वहां से तीन अफ्रीकी हाथियों को लाया गया। इनमें दो मादा और एक नर हाथी शामिल हैं। इनकी उम्र 28 से 29 साल है। वहीं अब एक बार फिर से वंतारा में वन्य जीवों की संख्या में वृद्धि हुई है।

भारत सरकार के इन-सीटू संरक्षण प्रयासों को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, परोपकारी उद्यमी अनंत अंबानी द्वारा स्थापित संगठन, वंतारा ने जामनगर में अपनी सुविधा में पांच चीता शावकों के जन्म की घोषणा की है। वंतारा के चीता संरक्षण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में पैदा हुए ये शावक, भारत के जंगली परिदृश्यों में चीतों को फिर से लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करते हैं।
वंतारा के मुताबिक, भारत की जैव विविधता को बहाल करने में मदद करने के लिए इन शावकों को जल्द ही फिर से जंगली बना दिया जाएगा। बताया गया है कि मां, जिसे प्यार से स्वरा नाम दिया गया है, और उसके बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें वंतारा के वन्यजीव पशु चिकित्सकों से सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल रही है।
In a major boost to the Government of India’s in-situ conservation efforts, Vantara, an organization founded by philanthropic entrepreneur Anant Ambani, has announced the birth of five cheetah cubs at its facility in Jamnagar. These cubs, born as part of Vantara’s Cheetah… pic.twitter.com/AL6AVMJPFh
— ANI (@ANI) December 7, 2024
नए शावकों को जन्म की जानकारी देते हुए वंतारा प्रशासन ने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया, "भारत सरकार के इन-सीटू संरक्षण प्रयासों को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, परोपकारी उद्यमी अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वंतारा, जामनगर में अपनी सुविधा में पांच चीता शावकों के जन्म हुआ है।"












Click it and Unblock the Notifications