वंदे भारत में यात्रियों को मिलेगा 500 ML ड्रिंकिंग वॉटर, रेलवे फ्री में देगा सुविधा, या फिर देना होगा पैसा?

वंदे भारत में यात्रियों के लिए रेलवे ने एक सुविधा और शुरू की है। जिसके तहत यात्रियों को उनकी सीट पर ही शुद्ध पेजयल उपलब्ध हो सकेगा। इसके लेकर भारतीय रेलवे ने अपने एक बयान में कहा कि प्रत्येक यात्री को 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर उपलब्ध कराया जाएगा।

रेलवे ने जारी किया बयान
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे सभी वंदे भारत ट्रेनों में प्रत्येक यात्री को आधाी लीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (पीडीडब्ल्यू) बोतल सीट पर उपलब्ध कराएगा। रेलवे ने फ्री पेयजल को लेकर जारी एक बयान में कहा गया, "रेलवे ने निर्णय लिया है कि सभी वंदे भारत ट्रेनों में प्रत्येक यात्री को 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (पीडीडब्ल्यू) की बोतल दी जाएगी। 500 मिलीलीटर की एक और रेल नीर पीडीडब्ल्यू बोतल यात्रियों को मांग पर बिना कोई अतिरिक्त राशि लिए उपलब्ध कराई जाएगी।"

Vande Bharat drinking water facility

शताब्‍दी में पहले से मिल रही 500 ml की बोतल
यात्रियों को अब तक वंदे भारत में पानी की एक लीटर की बोतल मिलती थी। लेकिन, रेलवे ने पानी की बर्बादी को कम करने के लिए इस नियम को बदल दिया है। दरअसल, रेलवे ने महसूस किया कि ज्‍यादातर लोग एक लीटर पानी नहीं पी पाते हैं। ऐसे में पानी की बर्बादी होती है। दरअसल, शताब्‍दी ट्रेनों में आधा लीटर पानी की बोतल दी जा रही हैं। इससे पहले इस ट्रेन में यात्रियों को 1 लीटर की बोतल दी जाती थी। दरअसल, शताब्‍दी में ट्रैवल टाइम कम होता है। ऐसे में कई लोग 1 लीटर पानी नहीं पी पाते थे। वहीं वंदे भारत ट्रेनों का सवाल है तो इनका ट्रैवल टाइम ज्‍यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+