वंदे भारत मिशन: दूसरे चरण में 32000 भारतीयों की वतन वापसी का अनुमान, 188000 ने कराया है पंजीकरण
नई दिल्ली। कोरोनावायरस प्रेरित लॉकडाउन के बीच अलग-अलग देशों में फंसे लाखों भारतीयों की घर वापसी में जुटी भारत सरकार वंदे भारत मिशन के तहत दूसरे चरण में करीब 32000 भारतीयों को वापस लाने का अनुमान है। यह आंकड़ा पहले चरण की तुलना में दोगुने से अधिक है। हालांकि विभिन्न देशों में फंसे करीब 1,88,000 भारतीयों ने पोर्टल पर वतन वापसी के लिए खुद को रजिस्टर करवाया है।

Recommended Video
रिपोर्ट के मुताबिक वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के लिए एयर इंडिया और घरेलू विमानन सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 149 विमानों का उपयोग 31 देशों में इस ऑपरेशन को अंजाम देगी, जिनमें फीडर फ्लाइट भी शामिल हैं। इस तरह पहले चरण की तुलना में वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में 18 अतिरिक्त देशों को शामिल किया गया है।

दूसरे चरण में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट्स की मदद से इंडोनेशिया, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, कनाडा, जापान, नाइजीरिया, कजाकिस्तान, यूक्रेन, किर्गिस्तान, बेलारूस, जॉर्जिया, ताजिकिस्तान और आर्मेनिया में फंसे भारतीयों को वापस लिया जाएगा।

गौरतलब है पहले चरण में अधिकतर पश्चिमी एशियाई देशों में फंसे भारतीयों की वतन वापसी पर केंद्रित था,जिसमें कुल 64 विमान ही ऑपरेशन की हिस्सा रहीं थी। पहले चरण में कुल 12 देशों से करीब 15000 भारतीयों की वतन वापसी का अनुमान था।मिशन का पहला चरण गत 15 मई का समाप्त हो गया और 56 विमानों की मदद से 12000 से अधिक भारतीय पहले ही सकुशल वतन पहुंच चुके हैं।

इसके अलावा दो भारतीय युद्धपोतों के माध्यम में 11 और 12 मई के अंतराल में मालदीव से अतिरिक्त 904 भारतीयों को वतन लाया जा चुका है जबकि कुछ अन्य भारतीय विभिन्न देशों से डिपोर्टेशन फ्लाइट्स से वतन पहुंच चुके हैं। इसी महीने की 7 तारीख को वंदे भारत मिशन के तहत पहला चरण शुरू हुआ था।

वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण अधिक व्यापक और संपूर्ण होगा। विदेश में यात्रा करने के लिए अल्पावधि वीजा की समाप्ति सामना करने वाले, चिकित्सा आपातकालीन, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों कोप्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि यात्रा का खर्च यात्रियों को खुद वहन करना होगा। इस मिशन के तहत भारतीयों को उनके वतन वापस लाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय विदेश मंत्रालय और राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर रही है।

भारत सरकार दूसरे चरण में कुल 149 फ्लाइट्स का संचालन करने वाली है, जिसमें 7 फ्लाइट्स अकेले अमेरिका में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भेजा रहा है और पहले की तरह दूसरे चरण में भी भारतीय नागरिक, अमेरिका के स्थायी निवासी, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OIC) कार्ड धारक और अन्य अमेरिकी व्यक्ति फ्लाइट्स पर उड़ान भरने के लिए पात्र हैं।

अमेरिकी भेजी जाने वाली 7 फ्लाइट्स में सेन फ्रांसिस्कों, न्यूयॉर्क और शिकागो के लिए 1-1 फ्लाइट्स हैं और वाशिंगटन के लिए दो उड़ानें होंगी। एयर इंडिया के अनुसार सभी वैध यूएस वीजाधारी भारतीय पासपोर्ट धारक वतन वापसी के लिए उड़ान भर सकते हैं, लेकिन पिछले 14 दिनों में जिन्होंने किसी देश में यात्रा की है या कर रहे हैं, तो उड़ान से वंचित होना पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें संयुक्त राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में कुल 19 फ्लाइट्स कोचीन इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर भारतीयों को लेकर लैंड करेगी। ये भारतीय खाड़ी देशों के अलावा अमेरिकी, आस्ट्रेलिया और यूरोप के विभिन्न हिस्सों लाए जाएंगे।
एयर इंडिया बुकिंग के अनुसार दूसरा चरण 16 मई से 3 जून तक चलेगा। इनमें मुख्य कैरियर एयर इंडिया मई 19 से 3 जून के बीच कोच्चि तक 10 फ्लाइट्स का संचालन करेगी जबकि 16 मई से 23 के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की 9 फ्लाइट्स का संचालन करेंगी।

दूसरे चरण में विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट कोच्चि 16 मई को पहुंचेगी, जिसका संचलान एयर इंडिया एक्सप्रेस दुबई से करेगी। दुबई, अबूधाबी, मस्कट, दोहा और कुआलालांपुर से संचालित की जाने वाली फ्लाइट्स सीधे कोच्चि में उतरेगी जबकि सेन फ्रांसिस्कों, मेलबर्न, पेरिस, रोम, डबलिन, अरमेनिया, यूक्रेन और मनीला से उड़ान भरने वाली अन्य फ्लाइट्स कोच्चि के अलावा देश के दूसरे हवाई अड्डों पर रूकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications