Vande Bharat Express नई दिल्ली से ऊना पहुंची, जानिए किराया और ट्रेन का शेड्यूल
Vande Bharat Express नई दिल्ली से ऊना पहुंची, जानिए किराया और ट्रेन का शेड्यूल। Vande Bharat Exp inaugural run new delhi to una train fare train 18 schedule
Vande Bharat Express नई दिल्ली से हिमाचल के लिए पहली बार सार्वजनिक परिवहन के रूप में ऊना पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर को किया था। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रेन 18 के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय रेलवे द्वारा संचालित सेमी-हाई-स्पीड, इंटरसिटी, इलेक्ट्रिक मल्टीपल-यूनिट ट्रेन Vande Bharat Express अब चार बड़े शहरों को जोड़ रही है। इस ट्रेन से नई दिल्ली से हिमाचल की दूरी महज पांच घंटे 15 मिनट में तय की जा सकेगी।

नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश Train 18
नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन बुधवार सुबह, 19 से अक्टूबर शुरू हो गया। ट्रेन 18 के नाम से भी जाना जाने वाला Vande Bharat Express राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के अंदौरा के बीच चलेगी।

ट्रेन के लोको पायलट ने क्या बताया
वंदे भारत एक्सप्रेस - ट्रेन संख्या 22447 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 5:50 बजे रवाना हुई। लोको पायलट महेंद्र कुमार मीणा ने कहा, "ऊना पहुंचने में 4 घंटे 46 मिनट का समय लगेगा। ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी होगी। सुबह करीब 10:34 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ऊना पहुंची।" अम्ब अंदौरा से नई दिल्ली आने वाली वंदे भारत की ट्रेन संख्या 22448 है।

ट्रेन के यात्रियों ने खुशी जाहिर की
दिल्ली से हिमाचल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहले यात्री इकबाल सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "यह मेरे लिए एक बहुत ही खास यात्रा है। मैं दुबई से आया और मुझे चंडीगढ़ जाना है। जब मेरे दोस्त ने इस ट्रेन में टिकट बुक किया तो मुझे आश्चर्य हुआ। एक अन्य यात्री रश्मि धीमान ने बताया कि उसने दस दिन पहले नई ट्रेन से यात्रा करने की योजना बनाई थी। रश्मि ने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि हमें टिकट मिल गया। हम धर्मशाला जाएंगे और इस ट्रेन से ऊना तक यात्रा करेंगे। मुझे इस ट्रेन से यात्रा करने में खुशी हो रही है।"

नई दिल्ली-ऊना वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन
Vande Bharat Express की सेवाएं शुरू होने के बाद लाजमी है कि आप इसके बारे में सबकुछ जानना चाहेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से निकलती है। यह अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली के बीच कई रेलवे स्टेशनों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज बनाया गया है।

Train 18 पलक झपकते हवा से बातें करती है
वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं। Vande Bharat Express में एग्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार कोच शामिल हैं। नई दिल्ली से ऊना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहले शुरू की गई तीन ट्रेनों का उन्नत संस्करण है। ऊना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहले के तीन संस्करणों में बहुत हल्का है। ये काफी कम समय में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। Vande Bharat Express महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

दिल्ली से हिमाचल के रूट पर स्टॉपेज
नई दिल्ली-ऊना वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 5:50 बजे प्रस्थान करती है। अंबाला कैंट जंक्शन पर सुबह 8 बजे और चंडीगढ़ जंक्शन पर सुबह 8:40 बजे रुकने के बाद इसका अगला स्टॉपेज आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन है। सुबह 10 बजे आनंदपुर साहिब पहुंचने के बाद ऊना रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली हिमाचल वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 10:34 बजे पहुंचती है। ऊना जिले में अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन गंतव्य है। यहां सुबह 11:05 बजे ट्रेन संख्या 22447 की यात्रा समाप्त हो जाती है।

किन स्टेशनों पर कितने बजे मिलेगी ट्रेन
वापसी की यात्रा में हिमाचल नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करती है। दोपहर 1:21 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यह ट्रेन फिर नंगल बांध रेलवे स्टेशन पर एक तकनीकी ठहराव के लिए रोकी जाती है। इस स्टेशन के लिए यात्रियों को टिकट नहीं दी जाती। नंगल बांध से रवाना होने के बाद ट्रेन संख्या 22448 का अगला स्टॉपेज दोपहर 2:08 बजे आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर होता है। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:25 बजे चंडीगढ़ जंक्शन पर रूकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:13 बजे अंबाला कैंट जंक्शन पर रुकती है और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाम 6:25 बजे पहुंचने के बाद यात्रा समाप्त होती है।

कितना किराया लगेगा
ट्रेन संख्या 22447; नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस में किराया खानपान सहित देना होता है। हालांकि, ये वैकल्पिक है। एग्जिक्यूटिव क्लास (EC) में 2045 रुपये किराया लगता है। खानपान के बिना 1890 रुपये किराया लगेगा। दूसरी श्रेणियों का किराया। एसी चेयर कार में 1075 रुपये (खानपान सहित) और 955 रुपये (खानपान के बिना) किराया देना होता है।












Click it and Unblock the Notifications