वंदे भारत एक्सप्रेस तीसरी बार हुई दुर्घटनाग्रस्त, मवेशी से हुई टक्कर, टूटा ट्रेन के सामने का हिस्सा
वंदे भारत एक्सप्रेस तीसरी बार हुई दुर्घटनाग्रस्त, मवेशी से हुई टक्कर, टूटा ट्रेन के सामने का हिस्सा
Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर दुर्घनाग्रस्त हो गई है। शनिवार की सुबह ट्रेन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गांधीनगर के लिए रवाना हुई थी। मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8.17 बजे वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी तब मवेशी ने सामने टक्टर मार दी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन की नाक के पैनल को क्षति हुई बताई जा रही है।
Recommended Video

ट्रेन के सामने आया मवेशी
भारतीय रेलवे ने बताया कि ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर नगर के लिए जा रही थी। घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा गया। रेलवे ने बताया ट्रेन को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है इसके फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कोन कवर पर क्षति पहुंची है। रेलवे ने बताया ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। रेलवे ने बताया इस घटना में एक सांढ चोटिल हुआ है।
पहले गाय टकराने के कारण हुआ था एक्सीडेंट
बता दें अक्टूबर माह में ये शनिवार को वंदे भारत ट्रेन के साथ हुई ये तीसरी घटना है। इससे पहले 8 अक्टूबर को ट्रेन से एक गाय टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई थी और इस ट्रेन के साथ वो हादसा लांच होने के कुछ दिन बाद ही हुआ था। सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन 8 अक्टूबर को गुजरात के आनंद स्टेशन के पास एक गाय से टक्कर हुई थी जिससे ट्रेन के नाक के पैनल को मामूली क्षति हुई थी और उसका सामने का पैनल बदल दिया गया था। इस दुर्घटना के कारण दस मिनट ट्रेन को रोकना पड़ा था ।
लांच के बाद भैसों से हुई थी टक्कर
वहीं इसके पहले 6 अक्टूबर को लांच होने के तुरंत बाद सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पास चार भैंसों से टक्कर हुई थी जिसके कारण ट्रेन सामने से क्षत्रिग्रस्त हो गई थी। वहीं ट्रेन से टक्कर में मरे भैसों की डेडबॉडी हटाने के बाद ट्रेन चालू हुई थी। भैसों के मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।
रेल मंत्री ने दिया था ये बयान
हालांकि उस हादसे के बाद रेल मंत्री ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि वंदे भारत ट्रेन को इन सब हादसों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। ट्रेन के निर्माण के समय इन सब बातों पर गौर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications