झारखंड में नरपिशाच: खून पीने के लिए काटा 5 साल की बच्ची का गला

बोकारो। झारखंड में एक नरपिशाच को लोगों ने पकड़ा है। वह पांच साल की एक बच्ची का गला रेतकर खून पी रहा था। गुस्साए लोग उस वहशी को मार डालने पर उतारू थे लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। बच्ची बुरी तरह जख्मी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र के अंदर 40 मिनट तक हुई युवती से छेड़खानी

Vampire in Jharkhand

आरोपी की पहचान 27 वर्षीय संजय डोम के रूप में हुई है जो बोकारो के बेरमो थाना अंतर्गत सुभाषनगर डंपिंग कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आशीष डोम का 27 वर्षीय पुत्र संजय डोम शुक्रवार की शाम को पड़ोसी सुरेश महतो की 5 साल की बेटी पार्वती को खेलते समय उठाकर ले गया।

संजय ने ब्लेड से पार्वती का गला रेत दिया और कटे हुए स्थान पर मुंह लगाकर खून पीने लगा। इस दौरान एक महिला ने देखा और शोर मचाया। स्थानिय लोग फौरन मौके पर पहुंच गये और संजय को धर दबोचा और धुनाई शुरु कर दी। इधर, गंभीर हालत में बच्ची पार्वती को सेंट्रल अस्पताल ढोरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देख बीजीएच रेफर कर दिया। वहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी है।

नशे से बिगड़ चुका है संजय का मानसिेक संतुलन

पूछताछ में आरोपी संजय के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह नशे का लती है। कफ सीरप और सुलेशन तक का सेवन करता है। उन्होंने बताया कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। संजय का इलाज रांची के कांके अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि संजय ने एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को अपने ही मुहल्ले के एक अन्य व्यक्ति का गला ब्लेड से रेत दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+