गोवा: वालपोई नगर परिषद ने हटाई शिवाजी की मू्र्ति, मिल रही है हिंसा की धमकी

पणजी। गोवा की वालपोई नगर परिषद ने हथवाड़ा जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पिछले गुरुवार को विवाद के चलते हटा दिया है। वालपोई में मूर्ति हटाने से पहले बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया था। वहीं इलाके में धारा 144 को भी लगा दिया गया था। चीफ ऑफिसर सेन्थिया मेसक्वेटा ने बताया कि, हमने शिवाजी महाराज की मूर्ति हटाने का फैसला नगर परिषद की बैठक में लिया था। मूर्ति को बिना नगर निगम परिषद की इजाजत के सरकारी जमीन पर लगाया गया था।

वालपोई

इस बीच तालुके के शिव प्रेमी मोर्चे ने वालपोई नगर परिषद के इस कदम में आलोचना की है। इस संगठन ने मांग की है कि मूर्ति को अपनी पुरानी जगह पर फिर से लगाया जाए। अगर निगम ऐसा नहीं करती है तो वह उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे। सत्तारी शिव प्रेमी ने इस मामले पर एक गुप्त बैठक का भी आयोजन किया था। जिसमें फैसला किया गया था कि अगर निगम मू्र्ति को फिर से स्थापित नहीं करता है तो वह बंद का आयोजन करेंगे।

यहीं नहीं शिव प्रेमी मोर्चे ने वालपोई नगर परिषद के मुख्य अधिकारी के खिलाफ अवैध तरीके से मूर्ति हटाने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मोर्चे के सदस्य गौरिश गवास ने कहा कि, हाथवाडा जंक्शन से शिवाजी महाराज प्रतिमा को हटाकर वालपोई नगर परिषद ने हिंदू लोगों की भावनाएं के ठेस पहुंचाई है। हम मांग करते हैं कि प्रतिमा को फिर से उसी स्थान पर लागाया जाएं, नहीं तो तालुके में हिंसा फैल जाएगी।

एक अन्य शिव प्रेमी विश्वराज सावंत ने कहा कि, पिछले साल तीन हजार लोगों की मौजूदगी में इस प्रतिमा को लगाया गया था, लेकिन नगर परिषद ने इसे एक मिनट में ही हटा दिया। यह कार्रवाई सही नहीं है। हम नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+