Happy Rose Day Wishes: लाल गुलाब कहे दिल की बात तो गुलाबी बोले-'आप मुझे अच्छे लगने लगे'
Happy Rose Day 2024 Wishes: Valentine Week की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, इस दिन प्रेमीगण एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर इजहार- ए-मोहब्बत करते हैं। कहते हैं जो बातें जुबां से बयां नहीं हो पाती हैं, उन्हें गुलाब चंद सेंकड में कह देता है लेकिन क्या आप जानते हैं गुलाब के अलग-अलग रंग अलग-अलग जज्बात बयां करते हैं।

अगर नहीं तो चलिए आपको बतातें हैं खूबसूरत गुलाब के रंगों की बातें, जिससे आपको कोई कन्फ्यूजन ना हो।
सफेद गुलाब( White Rose): सफेद गुलाब इजहार-ए- इश्क का प्रतीक नहीं बल्कि शांति और माफी का मानक है। अगर आपने साथी का कभी दिल दुखाया है या ऐसा कुछ किया है,जिसके लिए आपको माफी मांगनी चाहिए लेकिन आप उसे 'सॉरी' बोल नहीं पा रहे हैं।

तो ऐसे में 'रोज डे' से बेहतर कोई दिन नहीं होगा अपने दोस्त से अपने मन की बात कहने का, बस आप उसके पास सफेद गुलाब लेकर जाइए, यकीन मानिए 'सॉरी' बोलने की जररूत भी नहीं पड़ेगी।
पीला गुलाब(Yellow Rose): पीला रंग ऊर्जा, खुशी और मित्रता का मानक है। इसलिए अगर आप किसी खास से दोस्ती करना चाहते हैं या कोई आपका बेस्ट फ्रेंड है तो 'रोजडे' पर आप उसे 'पीले रंग' का गुलाब भेंट कीजिए। यकीनन इसके बाद आपकी दोस्ती का रंग इस कदर पक्का हो जाएगा कि फिर उस पर कोई रंग हावी नहीं होगा। इसलिए रोज डे पर पर दोस्त को दीजिए 'येलो रोज'।

गुलाबी गुलाब (Pink Rose): 'दिल तुम बिन अब कहीं लगता नहीं.... ' वाली फीलिंग्स से अगर आप इन दिनों गुजर रहे हैं तो यकीन मानिए आपको कोई बहुत अच्छा लगने लगा है। जिसके लिए आप ऐसा महसूस कर रहे हैं उन्हें' रोज डे' पर 'गुलाबी गुलाब' भेंट दीजिए। इसके बाद आपको I like You कहने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप समझ गए होंगे ना कि 'पिंक रोज' पसंद का मानक है।

लाल गुलाब (Red Rose): लाल रंग प्यार का रंग है, जो उमंग, खुशी, जोश और उत्साह भरा होता है। जिस किसी से भी आप प्यार करते हैं उन्हें 'रोज डे' पर 'लाल गुलाब' भेंट करें , इसके बाद बदले में वो इंसान आपको वो 'तीन मैजिकल' शब्द तुंरत कह देगा। 'इजहार ए मोहब्बत' के लिए 'लाल गुलाब' और 'रोज डे' से अच्छा कोई तरीका और दिन नहीं है।

गुलाब का गुलदस्ता ( Rose Bouquet): माना जाता है कि प्रेम वो जज्बा है जो कि आंखों से बयां होता है, सच्चा इश्क बेजुबान होता है और फूल श्रद्धा का प्रमाण होता है। रोज डे' पर अगर आप किसी को 'गुलाब का गुलदस्ता' भेंट करते हैं।

तो इसका मतलब ये हुआ कि वो इंसान आपका प्यार भी है, दोस्त भी है और वो साथी है जिसके साथ आप अपना हर गम, हर खुशी बांटना चाहते हैं। 'रोज डे' अपने प्यार को करें 'गुलाबों का गुलदस्ता' भेंट, सच मानिए दिन तो खास बनेगा ही और आपको जीवन भर के लिए सच्चा प्यार भी नसीब हो जाएगा।
Rose Day पर अपनों के भेंजे ये खास संदेश (Happy Rose Day 2024 wishe, Shyari)
- हज़ारों की भीड़ में महकता हुआ प्यारा सा गुलाब हो तुम, हैप्पी रोज डे आप सभी को।
- गम में भी आप हंसते रहें गुलाब की तरह। हैप्पी रोज डे आप सभी को।
- गुलाब के साथ करना है हमें प्यार का आगाज़। हैप्पी रोज डे मेरी जान।
- जो ख़ुद गुलाब था उस को गुलाब क्या देता- अफ़ज़ल इलाहाबादी।
- सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई बहाना नहीं चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications