वैलेंटाइन डे पर पढ़े देश के नेताओं का इश्क-विश्क
आज प्यार करने का दिन यानी वेलेंटाइन डे है। आज चारों ओर आपको कप्लस और प्रेमियों की ही बातें सुनायी पड़ रही होंगी औऱ यह होना भी चाहिए क्योंकि आज का दिन ही मोहब्बत को समर्पित है। लेकिन जहां आम जनता से लेकर फिल्मी सितारों के बीच में इस दिन को लेकर उत्सुकता देखी जा रही हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय राजनीति की पृष्ठभूमि में इश्क की नायाब तस्वीर लिखने वाले लोग मौजूद हैं।
भले ही आज हमारे देश में कुछ राजनीतिक संगठन इस दिन को लेकर विवाद करें और विरोध जतायें लेकिन हमारी राजनीति में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने दुनिया की परवाह ना करके राजनीति से ऊपर उठकर दिल की बातों को सुना और देश और दुनिया के लिए हॉट कपल बन गये हैं।
इसलिए जो लोग यह सोचते हैं कि एक राजनेता केवल जोड़-तोड़ और फायदे-नुकसान की भाषा समझता है उसे एहसास और संवेदनाओं से कुछ लेना-देना नहीं होता है तो वह गलत सोचते हैं क्योंकि हमारे देश की राजनीति का दूसरा पहलू कुछ खास राजनेताओं की मोहब्बत भी है जो उनकी जिंदगी का दूसरा पहलू भी पेश करती है।
आईये जानते है ऐसी ही कुछ खास लोगों के बारे में तस्वीरों के जरिये..

मनमोहन सिंह-गुरूचरण कौर
देश के लविंग कपल्स की बात हो और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरूचरण कौर का जिक्र ना आये तो गलत होगा। लगातार दस सालों से देश की सत्ता संभाल रहे देश के पीएम मनमोहन सिंह के हर सुख-दुख में उनकी पत्नी गुरूचरण कौर का साथ रहता है। चाहे देशी हो या विदेशी गुरूचरण कौर हमेशा मनमोहन सिंह की परछाईं बनकर साथ चलती दिखायीं पड़ती हैं।

अखिलेश यादव- डिंपल यादव
भारतीय राजनीति के सबसे यंग कप्लस में एक है अखिलेश यादव और डिंपल यादव। यूपी के सबसे कम उम्र के सीएम अखिलेश यादव ने पौड़ी की डिंपल यादव से प्रेम विवाह किया था। आर्मी ऑफिसर की छोटी बेटी डिंपल अखिलेश के प्यार के रंग में इस तरह रंगी की वह भी राजनीति में उतर आयीं। आज यूपी की सर्वगुण संपन्न डिंपल राजनीति का खूबसूरत चेहरा बन चुकी हैं। वह अखिलेश यादव के तीन बच्चों की मां है और उनके हर सुख-दुख की साथी भी।

लालू-राबड़ी
कहते हैं ना प्यार उम्र के साथ और जवान हो जाता है.. यह जुमला पूरी तरह से बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी यादव पर फिट बैठता है। लालू की परछाई बनीं राबड़ी ने अपने पति के घर की चार दीवारी छोड़कर राजनीति की भी कमान संभाल ली थी। जीवन की हर जंग में राबड़ी, लालू के साथ पूरी शिद्दत के साथ खड़ी दिखायी पड़ती हैं।

सचिन-सारा पायलट
कहते हैं ना प्यार धर्म-जाति,उम्र और पैसा नहीं देखता है, यह तो वो फसाना है जो आंखों से बयां होता है। इस बात को पूरी तरह से चरितार्थ किया है कांग्रेस लीडर राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला की बेटी सारा पायलट ने। जिन्होंने शादी करके इश्क की नई इबादत लिखी है। यह शादी ना केवल दो लोगों की कहानी है बल्कि दो धर्म को एक भी करती है।

प्रियंका गांधी- राबर्ट वाड्रा
देश के ट़ॉप सेलिब्रेटियों में से एक देश के पूर्व प्रधानमंत्री की लविंग बेटी प्रियंका गांधी और कारोबारी राबर्ट वाड्रा। इन दोनों की शादी भी लोगों के लिए मिसाल ही है। यह शादी भी लोगों के लिए काफी हैरतअंगेज ही थी। पहले तो सोनिया गांधी इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थी लेकिन प्यार के आगे ना किसी का जोर चला है और चलेगा इसलिए बाद में उन्हें अपनी बेटी की खुशी के लिए इस रिश्ते को स्वीकृति देनी ही पड़ी। आज प्रियंका-राबर्ट देश के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। आज उनकी बगिया में दो बच्चे फूल बनकर खिलखिला रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल-सुनीता केजरीवाल
दिखने में बड़े ही सीधे-सादे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी प्रेमविवाह किया है। उनकी पत्नी सुनीता से उनकी पहली मुलाकात आईआरएस के ट्रेनिंग के दौरान मंसूरी में हुई थी। दोनों के बीच में हुई चंद मुलाकातें ही प्यार में बदल गयीं और दोनों ने शादी कर ली। आज दोनो को शादी से दो बच्चे हैं। सच और भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में केजरीवाल के हर कदम के साथ उनकी पत्नी सुनीता हमेशा खड़ी दिखायी पड़ती हैं।

वरूण गांधी-यामिनी रॉय चौधरी
संजय गांधी और मेनका गांधी के इकलौते पुत्र वरूण गांधी की छवि भले ही एक फायर ब्रिगेड नेता की हो लेकिन उनका दिल भी यामिनी रॉय चौधरी के आगे नतमस्क हो गया। दो अलग-अलग बैकग्राउंड होने के बावजूद दोनों ही मेड फॉर इच अदर कपल हैं।












Click it and Unblock the Notifications