किन देशों में नहीं मनाया जाता है वेलेंटाइन-डे, सऊदी से लेकर इंडोनेशिया तक शामिल, जानिए वजह

दुनियाभर के अधिकत्तर देशों में 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे मनाया जाता है। हालांकि कई इस्लामिक देशों में इस दिन को मनाने पर बैन लगा दिया गया है।

Valentines Day

वेलेंटाइन डे साल का एक ऐसा दिन है, जब पूरी दुनिया प्यार को सेलिब्रेट करती है। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे सुंदर फूल और गिफ्ट्स देते हैं। दुनियाभर के ज्यादातर देशों में वेलेंटाइन-डे मनाया जाता है। वेलेंटाइन डे, संत वेलेंटाइन का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन कई देशों में हॉलिडे होता है। हालांकि वेलेंटाइन डे के दिन हर देश में सार्वजनिक अवकाश नहीं होता है। 14 फरवरी को कैथोलिक चर्च में रोमांस का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव माना जाता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं, जो वेलेंटाइन डे नहीं मनाते हैं। अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं को लेकर इन 6 देशों ने वेलेंटाइन डे पर बैन लगा दिया है।

आइए जानें किन-किन देशों में वेलेंटाइन-डे नहीं मनाया जाता है?

1. मलेशिया: मलेशियाई में आबादी का 61 फीसदी लोग मुस्लिम हैं। वेलेंटाइन डे की अवधारणा इस्लामी कानून के खिलाफ है। 2005 के बाद से इस्लामिक अधिकारियों ने वेलेंटाइन डे मनाने पर प्रतिबंध लगाते हुए फतवा का धार्मिक नियम बनाया था। 2011 में इस्लामिक नैतिकता पुलिस (जेएआईएस) ने वेलेंटाइन डे मनाने के लिए 80 मुस्लिम जोड़ों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने सेलांगोर और कुआलालंपुर में कई होटलों पर छापा मारा था।

2. इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में ऐसा कोई सख्त कानून नहीं है, जो वेलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन को साफ तौर पर बैन करता हो। वेलेंटाइन डे कई इंडोनेशियाई लोगों द्वारा मनाया जाता है। लेकिन धार्मिक अधिकारियों और मौलवियों का उद्देश्य वेलेंटाइन डे पर प्रतिबंध लगाना है। बीते कुछ सालों में इसको लेकर कई विरोध हुए हैं। जिसमें कहा गया है कि वेलेंटाइन डे अनौपचारिक पूर्व-वैवाहिक यौन संबंध और शराब की खपत को बढ़ावा देता है, जो दोनों इस्लामी कानून के सख्त खिलाफ हैं। इसके बावजूद, जकार्ता में वेलेंटाइन काफी लोकप्रिय है।

3. ईरान: ईरान, धार्मिक मौलवियों की ओर से बनाया गया एक इस्लामिक देश है। हाल के वर्षों में, ईरानी अधिकारियों ने वेलेंटाइन डे को ना का फरमाम जारी किया है। वेलेंटाइन डे को ईरानी 'पतनशील पश्चिमी प्रथा' कहते हैं। सरकार ने सभी वेलेंटाइन डे गिफ्ट और चीजों के प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है। वेलेंटाइन डे के उपहार बेचने पर दुकानों और रेस्तरां पर मुकदमा चलाने की भी धमकी दी है।

4. सऊदी अरब: सऊदी अरब, एक दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक मुस्लिम राष्ट्र है। सऊदी अरब में, प्यार को सार्वजनिक तौर पर दिखाना या इसका इजहार करना वर्जित है, इसलिए वेलेंटाइन डे की अवधारणा इस देश की विचारधाराओं के साथ मेल नहीं खाती है।

सऊदी अरब में वेलेंटाइन डे को मनाने से कड़ी सजा हो सकती है। 2014 में पांच सऊदी नागरिकों को 39 साल की सलाखों के पीछे और उनके बीच बेंत के 4,500 चाबुक मारने की सजा सुनाई गई थी, क्योंकि वे छह महिलाओं के साथ डांस करते पाए गए थे।

5. पाकिस्तान: पाकिस्तान, एक ऐसा देश है, जहां के युवाओं में वेलेंटाइन डे को लेकर मिली जुली भावनाएं हैं। पाकिस्तान में वेलेंटाइन डे के दिन कई दंगे हुए हैं। 2014 में पाकिस्तान के पेशावर के श्वविद्यालय इस्लामिक कानून की नजर में वेलेंटाइन डे की विचारधारा को लेकर एक-दूसरे की मान्यताओं से भिड़ गए थे। छात्रों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए।

7 फरवरी 2018 को इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने वेलेंटाइन डे पर प्रतिबंध लगा दिया, यह दावा करते हुए कि यह दिन पश्चिम से सांस्कृतिक आयात और "इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ" है।

6. उज्बेकिस्तान: उज्बेकिस्तान, हमेशा से अपने लंबे इतिहास और ब्लेंड कल्चर के लिए जाना जाता है। इस देश में इस्लाम प्रमुख धर्म माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उज्बेकिस्तान में 2012 तक वेलेंटाइन डे मनाने की अनुमति थी। लेकिन बाद में इस पर बैन लगा दिया गया था। उज्बेकिस्तान के शिक्षा मंत्रालय ने इस दिन को बाबर के जन्मदिवस के रूप में सेलिब्रेट करने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+