भारत में कोविड टीकाकरण का आंकड़ा पहुंचा 70 करोड़ के पार, महज 13 दिनों में लगीं 10 करोड़ डोज
कोरोना वायरस टीकाकरण के मामले में भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक देश में 70 करोड़ टीके लग चुके हैं।
नई दिल्ली, 7 सितंबर। कोरोना वायरस टीकाकरण के मामले में भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक देश में 70 करोड़ टीके लग चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में टीकाकरण की बढ़ी हुई रफ्तार की सराहना करते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। इस नए मुकाम को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्विटर के माध्यम से सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, कोरोना टीकाकरण के मामले में पीएम मोदी के नेतृत्व में ऊंची उड़ान भरते हुए हमने अब तक 70 करोड़ डोज लगा दी है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों और लोगों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई।

सोमवार को भारत में 1.13 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई। पिछले 11 दिनों में यह तीसरी बार है जब भारत ने 1 दिन में 1 करोड़ से अधिक डोज लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार को 1,13,53,571 डोज देने के साथ भारत में टीकाकरण का दायर सोमवार सुबह 7 बजे तक बढ़कर 69.90 करोड़ पहुंच गया। भारत में टीकाकरण की रफ्तार पर प्रकाश डालते हुए मंडाविया ने कहा कि भारत में पहली 10 करोड़ डोज 85 दिनों में लगीं, जबकि 20 करोड़ के आंकड़े को छूने के लिए हमें 45 दिन और लगे। 30 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए हमें 29 दिन और लगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार टीकाकरण की गति को लगातार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों के कारण लगातार 72वें दिन कोरोना के दैनिक मामले 50 हजार से नीचे दर्ज किए गये हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बार्बी डॉल जैसा दिखने के लिए महिला ने कराई 24 लाख की सर्जरी, एडल्ट फिल्मों में मिल गया काम
बता दें कि घातक कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 16 जनवरी को एक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। पहले इसे स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों के लिए खोला गया और बाद में इसे सभी वयस्कों और जरूरतमंदों के लिए लागू कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications