CAA: विदेश राज्यमंत्री बोले- केरल में कोई विरोध नहीं, जनता के पैसों से विपक्ष कर रहा प्रदर्शन
नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने रविवार को कहा कि केरल में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध नहीं है। जो भी प्रदर्शन हो रहा है वह विपक्षी पार्टियों द्वारा किया जा रहा है। मुरलीधरन ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे प्रदेश के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सीएए के खिलाफ लड़ रहे हैं। वह जनता के टैक्स के पैसों से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। गौरतलब है कि केरल सरकार ने राज्य में सीएए लागू करने से पहले ही इनकार कर दिया है।

मोदी सरकार ने पूरा किया नेहरू-गांधी का किया वादा
नागरिकता संशोधन कानून पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार ने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस द्वारा किया गया वादा पूरा किया है। जो उन्होंने पाकिस्तान में प्रताड़ित किए गए लोगों से किए था। बता दें कि, नागरिकता कानून को लेकर केरल में काफी बड़े तौर पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। केरल में सत्ता और विपक्ष दोनों मिलकर इस नए कानून का विरोध कर रहे हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीएए के तहत महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के उस वादे को पूरा किया है, जो उन्होंने उन लोगों से किए थे जो पाकिस्तान में दुखद जीवन जी रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कानून की बुनियाद साल 1985 और 2003 में रखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications