भाजपा नहीं ज्वाइन करेंगे पूर्व सेनाध्यक्ष वी के सिंह
नई
दिल्ली। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के रेवाड़ी में हुई रैली में मंच साझा करने को लेकर वी के सिंह ने अन्ना से मिलकर कहा है कि वह भाजपा नहीं ज्वाइन करने जा रहे हैं। इस संबंध में कल वी के सिंह ने अन्ना से मुलाकात की थी। जनरल का कहना है कि रेवाड़ी में हुई रैली पूर्व सैनिकों के लिए थी, इसलिए वह वहां पर गये थे। id="toptextpromo">गौर
हो कि अन्ना हजारे ने कहा था कि अगर सिंह किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़ते हैं तो वह उनसे अपने सारे संबंध तोड़ लेंगे। जिसके बाद सिंह ने अन्ना से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि वह उनके साथ काम करते रहेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पिछले
दिनों कुछ ऐसी अफवाहें उड़ी थी कि जनरल वी के सिंह भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा के शीर्ष नेता उन्हें रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ाने के बारे में सोंच रहे हैं लेकिन अन्ना से हुई इस मुलाकात में सिंह ने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया। यह ध्यान देने योग्य है कि वी के सिंह ने अरविंद केजरीवाल के अलग होने के बाद अन्ना के साथ मिलकर जनतंत्र मोर्चे का गठन किया था।











Click it and Unblock the Notifications