OROP: किसकी शह पर जंतर-मंतर पहुंची वीके सिंह की बेटी?
नई दिल्ली(ब्यूरो) किसके कहने पर रविवार को विदेश राज्यमंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों के अपनी वन रैंक-वन पेंशन के मसले पर चल रहे धरने में शामिल हुई भी पहुंचीं? मृणालिनी जंतर मंतर पर बाकी आंदोलनकारियों के साथ बैठीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक की बेटी होने के नाते वो इस मूवमेंट से जुड़ी हैं।

सवाल ये है कि धरना स्थल पर बाकी तो सैनिकों के बच्चे नहीं दिख रहे तब उन्हें जंतर-मंतर पर पहुचने के लिए किसने कहा। क्या उन्होंने इस बाबत अपने पिता से पूछा था।
सरकार की दिक्कतें
जानकारों का कहना है कि वी.के.सिंह की पुत्री के इस तरह से धरनास्थल पर पहुंचने से सरकार की दिक्कतें बढ़ेंगी। सरकार के सामने दूसरे भी तमाम सवाल हैं।
हिसार में भी धरना
इस बीच,हरियाणा के शहर हिसार से खबर है कि वहां पर रिटायर सैनिकों का वन रैंक- वन पेंशन की मांगों को लेकर दिल्ली रोड हिसार कैंट पर धरना जारी है। वे मांग कर रहे हैं कि सरकार इस मांग को तुरंत लागू करे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के शहर रेवाड़ी में वादा किया था कि पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पैंशन मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications