भाजपा में शामिल हो गये जनरल वी के सिंह

V K Singh joins BJP
नई दिल्‍ली। तमाम अटकलों के बाद आज पूर्व सेनाध्‍यक्ष जनरल वी के सिंह भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा कार्यालय ने आज इसकी औपचारिक घोषणा की। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने औपचारिक तौर पर उन्‍हें पार्टी की सदस्‍यता प्रदान की। आपको बता दें कि वी के सिंह भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हुए आंदोलन में टीम अन्‍ना हजारे के सदस्‍य रह चुके हैं।

वी के सिंह ने पहले इन बातों से इनकार किया था। उन्‍होने कहा था कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे। इस मुद्दे को लेकर अन्‍ना के साथ उनकी अनबन की खबरें भी आयी थी।

Did you know: वी के सिंह ने 'करेज एंड कनविक्‍शन' किताब भी लिखी है।

जनरल वी के सिंह रेवाड़ी में एक रैली के दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ उपस्थित थे, यह पूर्व सैनिकों की रैली थी। जनरल का भाजपा से जुड़ना पार्टी के लिए बड़ी उप‍लब्धि माना जा रहा है।

वी के सिंह ने कहा कि आज देश को शक्तिशाली बनाने के लिए पूर्व सैनिकों की सहायता की जरूरत है। हमने पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया है, जिससे कि वह राष्‍ट्रनिर्माण में योगदान दे सकें। उन्‍होने देश की सेवा की अब राष्‍ट्रनिर्माण की बारी है। उन्‍होने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में भाजपा की ही सरकार बनें।

Did you know: जनरल वी के सिंह ने अपनी किताब 'करेज एंड कंविक्‍शन' में सेना को लेकर सरकार के घोटालों और आपरेशन 'ब्‍लू स्‍टार' में इंदिरा गांधी की भूमिका की निंदा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+