जिस्मफरोशी के चक्कर में उज्बेकिस्तान की दो लड़कियों को पेट्रोल डालकर जलाया
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एक के बाद एक उज्बेकिस्तान की दो लड़कियों के कत्ल का मामला दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्यारे को गिरफ्तार किया है जिसका नाम गगन है। पुलिसिया पूछताछ में गगन ने कबूल किया है कि बैले डांसर शखनोज़ा उर्फ शहनाज का कत्ल करने के बाद उसने उज्बेकिस्तान की ही रहने वाली नाज़ की भी हत्या कर दी। प्लेन के टॉयलेट में यात्रियों से पैसे लेकर जिस्म बेचती थी एयर होस्टेस
उसने बताया कि नाज़ की लाश को उसने यूपी के हापुड़ कि सिंभावली के जंगलों में बैग में डालकर जला दिया था। आपको बताते चलें कि 6 अक्टूबर को हापुड़ पुलिस को सिंभावली के जंगल में एक महिला की जली लाश बैग में मिली थी। पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम कराकर 72 घंटे बाद पहचान न होने पर उसे जला दिया था। वहीं हरियाणा पुलिस ने 26 सितंबर को ही समलखा में शखनोजा का शव बरामद कर लिया था और पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
कैसे सामने आई वारदात
उज्बेकिस्तान की रहने वाली 27 साल की शखनोजा उर्फ शहनाज लगभग डेढ़ महीने से लापता थी। उसकी तलाश में अमेरिका से आई उसकी बहन और उज्बेकिस्तान से आई उसकी मां दर-दर भटक रही थी। शखनोजा की बहन के मुताबिक उसने 24 सितंबर को आखिरी बार अपना मां से बात की थी।
पेशे से बैले डांसर शखनोजा ने 8 साल पहले भारत आकर भरत नाट्यम सीखा था। वह 25 सितंबर को अचानक गायब हो गई। उसके घर वालों की शिकायत पर दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को जांच में पता चला कि नाज नाम की एक महिला से मृत लड़की का पैसों का लेन-देन था। नाज भी उज्बेकिस्तान की रहने वाली थी।
गगन और नाज़ ने मिलकर शहनाज को मारा फिर गगन ने नाज को
सूत्रों के मुताबिक पैसे की लेन देन के चलते गगन और नाज ने मिलकर शहनाज की हत्या कर दी थी। उसके बाद लाश को सोनीपत के समालखा में ले जाकर जला दिया। इसके बाद गगन को यह डर सताने लगा कि कहीं नाज इस राज को खोल ना दे इसलिए 5 अक्टूबर को गगन ने अपनी पत्नी माशा और 3 साथियों के साथ मिलकर गुड़गांव में नाज़ की भी हत्या कर दी। उसने नाज की लाश एक बैग में इंडिका गाड़ी में डालकर हापुड़ के जंगल में ले जाकर जला दी।
हत्याओं के पीछे सेक्स रैकेट का कनेक्शन
जानकारी के मुताबिक गगन अपनी उज्बेक मूल की पत्नी माशा उर्फ मुयस्सर के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाता था। शखनोज़ा और नाज़ भी इसी रैकेट का हिस्सा थीं। नाज़ का शखनोज़ा से करीब 8 लाख रुपये को लेकर झगड़ा चल रहा था और उसने इस बात की शिकायत गगन से की थी।
रैकेट से बाहर निकलना चाहती थी नाज़
जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक पत्र भी लगा है जो नाज़ ने उज्बेक एम्बेसी को लिखा था। उसमें उसने अपने आपको जबरन सेक्स रैकेट में धकेले जाने की बात लिखकर मदद की गुहार लगाई थी।














Click it and Unblock the Notifications