उत्तराखंड: मौसम खराब हो तो बच्चों को स्कूल भेजने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से पूर्वी भारत में हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में मौसम के हालात को देखते हुए उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की अपील की है। विभाग की ओर से कहा गया है कि अगर मौसम खराब है या आपदा का खतरा है तो बच्चों को स्कूल नहीं भेजे उन्हें स्कूल में अनुपस्थित नहीं माना जाएगा।

बुधवार को शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को दखेत हुए तमाम स्कूलों और अभिभावको को यह दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमे कहा गया है कि मौसम खराब होने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए इस आदेश का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ में बारिश की वजह से सड़क और रास्ते खराब हो गए हैं।
प्रदेश में भारी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं, लिहाजा ऐसी स्थित में बच्चों को जोखिम में डालकर उन्हें स्कूल भेजने की जरूरत नहीं है। अगर बच्चों के अभिभावकों को लगता है कि मौसम ठीक नहीं है और किसी भी तरह का खतरा हो सकता है तो वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। ऐसी स्थिति में अगर बच्चे अनुपस्थित रहते हैं तो भी स्कूल में उनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- गुरुग्राम में परिवार के तीन सदस्यों का शव मिला, एक साल की मासूम का अस्पताल में निधन












Click it and Unblock the Notifications