उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 3 की मौत, 4 लापता
नई दिल्ली, 19 जुलाई। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त करदिया है। महाराष्ट्र,दिल्ली, उत्तराखंड में भारी बारिश ने दर्जनों लोगों की जान ले दी है। उत्तराखंड में भारी बारिस से तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। यहां उत्तरकाशी जिले में तीन लोगों की बादल फटने से मृत्यु हो गई जबकि 4 लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा उत्तरकाशी के मांडो गांव में हुआ है। जो लोग लापता हुए हैं उसमे एक पुरुष और एक बच्चा भी शामिल है। बादल फटने की खबर मिलने के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव के लिए रेस्क्यू टीम को भेजा गया। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video

एसडीआरएफ टीम के इंचार्ज जगदंगा प्रसाद ने बताया कि बादल फटने से मांडो गांव के चार लोग लापता हैं जबकि तीन की मौत हो गई है। गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से बादल फटने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। इस तरह के हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मानसून के मौसम में दूसरे राज्यों से घूमने आए पर्यटक नदियों के बहुत ज्यादा करीब नहीं जाए।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के चेंबूर और विक्रोली में भी रविवार को दो बड़े हादसे सामने आए, यहां भारी बारिश की जह से घर की दीवार गिर गई, जिसमे तकरीबन 30 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जाहिर किया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications