उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। उत्तरखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा (Saurabh Bahuguna) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है। मंत्री बहुगुणा ने कहा है कि उनके आरटीपीसीआर टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

Recommended Video

    Uttarakhand Coronavirus Update: कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna Covid-19 पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    Saurabh Bahuguna

    कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का कल से तबीयत खराब थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है 'साथियों, आपको सूचित करना चाहता हूं कि कल रात थोड़ी तबियत खराब होने के बाद आज सुबह मैंने अपना RTPCR टेस्ट कराया। जिसमें, मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। फिलहाल तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी नियमों का उचित रुप से पालन कर रहा हूं।' उन्होंने आगे लिखा 'आप सबसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वह लोग भी कृपया अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें और अपना ध्यान रखें।'

    मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री बहुगुणा सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व हेमनती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई कैबिनेट मंत्री और पार्टी के नेता शामिल हुए। पहली बार उत्तराखंड सरकार में मंत्री बने सौरभ बहुगुणा को चार मंत्रालयों के छह विभाग दिए गए हैं। इनमें पशु पालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल व कौशल विकास एवं सेवायोजन जैसे विभाग भी शामिल हैं।

    उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ना एक चिंता की बात है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 16 नए मरीज मिले। राजधानी अकेले देहरादून में मंगलवार 13 नए मरीज मिले। संक्रमण की दर एक प्रतिशत से अधिक है। नैनीताल, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में एक एक नए मरीज मिले हैं। मंगलवार एक्टिव मरीजों की संख्या 87 हो गई। जबकि 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+