Uttarkashi Tunnel Rescue: सिल्कयारा सुरंग की घटना से देश को मिले हैं कौन से दो सबक?
Uttarkashi Silkyara Tunnel Rescue News in Hindi: चंद्रयान 3 के 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग के करीब तीन महीने बाद सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालकर भारत ने दुनिया को अपनी एक और क्षमता का परिचय दिया है।
भविष्य में अब जब कभी भी विश्व के किसी भी कोने में इस तरह का संकट खड़ा होगा तो दुनिया वालों को 28 नवंबर, 2023 की तारीख और सिल्कयारा सुरंग निश्चित तौर पर हौसला देगा। उत्तराखंड के इस सुरंग में 17 दिनों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन और उसकी 100% सफलता ऐसी दुर्घटनाओं के लिए अब नजीर बन चुका है।

सिल्कयारा से देश को सबक
अगर इस दुर्घटना और उसके सुखांत परिणाम की बात करें तो सिल्कियारा सुरंग ने हमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के सबक सिखाए हैं। आज देश इस बात पर गर्व कर सकता है कि जिस तरह से विभिन्न एजेंसियों ने आपसी तालमेल के साथ एक मिशन के साथ इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया है, वह हमारे लिए बहुत बड़ा सबक है।
देश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर रैट माइनर जैसे छोटे मजदूरों के बीच पूरी तालमेल के साथ राहत कार्य को अंजाम दिया गया, उसी का नतीजा है कि 41 लोग आज सकुशल अपने परिवार वालों के साथ हैं।
हौसले और तालमेल से जीत ली जिंदगी की जंग
ये 41 मजदूर सिल्कयारा-बड़कोट के बीच बन रही 4.5 किलोमीटर लंबी सभी मौसम में काम आने वाली सुरंग के निर्माण के दौरान मलबा गिरने से फंस गए थे। राहतकर्मियों की चुनौती कठिन थी। 57 मीटर की खुदाई होनी थी, जिनमें से 12 मीटर की खुदाई हाथ से करने की नौबत आ गई थी। क्योंकि, कई बार दांव उलटे पड़ चुके थे। लेकिन, राहत की बात ये रही कि राहतकर्मियों ने कभी भी हौसले की हार नहीं होने दी।
मल्टीएजेंसी समन्वय का बेहतरीन उदाहरण
रेस्क्यू का जिम्मा एनडीआरएफ और राज्य में उसकी सहयोगी एजेंसी ने तो संभाल ही रखा था। 5 अन्य एजेंसियों ने भी उनका सहयोग किया, जिसमें ओएनजीसी भी शामिल है। थल सेना ने अपनी इंजनीयर कोर मद्रास सैपर्स को यहां उतारा।
एक-एक जिंदगी महत्वपूर्ण थी, इसलिए सरकार ने विदेशी एक्सपर्ट से मदद लेने में भी झिझक नहीं दिखाई; और मैच के हीरो रहे रैट-माइनर को तो कभी नजरअंदाज ही नहीं किया जा सकता, जो उस तकनीक से खनिज खनन के लिए जाने जाते हैं, जिसपर अब प्रतिबंध है।
यह मिशन सफल इसलिए हुआ कि इतनी सारी एजेंसियां, देश के शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक के राहतकर्मियों ने आपस में गजब का समन्वय दिखाया। यह ऑपरेशन देश पर आगे आने वाले बड़े से बड़े संकट के लिए भी एक उदाहरण की तरह काम करेगा और उससे उबरने का हौसला देगा।
भारत जैसे विशाल देश के भविष्य के लिए इससे अच्छा सबक क्या हो सकता है कि इरादा नेक हो, नेतृत्व सुलझा हुआ हो और सबसे बढ़कर देशवासियों के दिलो दिमाग में दूसरे भारतीय को जिंदा निकलते देखने की ललक और मुंह पर दुआ के बोल हों, तो कुछ भी असंभव नहीं है।
विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाने का सबक
लेकिन, भावनात्मकता के इन पलों से अगर निकलकर बाहर देखें तो सिल्कयारा ने हमें यह भी सबक सिखाया है कि देश का विकास बहुत जरूरी है, लेकिन यह पर्यावरण को संकट में डालने की कीमत पर कबतक मुमकिन है।
मसलन जिस चारधाम महामार्ग परियोजना पर काम चल रहा है, उसपर निश्चित रूप से विचार करने की जरूरत है कि क्या हमें अपनी नीतियों में संशोधन की आवश्यकता आ चुकी है।
खुशी की बात ये है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसपर बहुत ही सकारात्मक रुख अपनाया है। यह सच है कि हम देश के विकास को रोक नहीं सकते, लेकिन यह भी उतना ही कटु सत्य है कि हम पर्यावरण के संतुलन को इस तरह से जोखिम में नहीं डाल सकते, जिससे जानमाल ही आपत में पड़ जाए।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications