Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन हैं हरीश रावत जो बनने जा रहे हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Uttarakhand: Who is Politician Harish Rawat
देहरादून। विजय बहुगुणा जोशी के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री हरीश रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जाना लगभग तय हो चुका है। अलमोड़ा के दिग्गज नेताओं में से एक हरीश रावत वो नेता हैं, जो 1980 में भारतीय जनता पार्टी के मुरली मनोहर को हराया था। हरीश रावत इससे पहले सांसद रह चुके हैं और राज्‍यसभा में उत्‍तराखंड का प्रतिनिधत्‍व कर चुके हैं।

हरीश रावत का जन्‍म 27 अप्रैल 1947 को अलमोड़ा जिले के मोहानारी गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेन्‍द्र सिंह रावत और मां का नाम देवकी देवी है। राजनी‍ति में आने से पहले हरीश रावत लखनऊ विश्‍वविद्यालय से पहले बीए किया और फिर एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की। उन्‍होंने पहले गांव के स्‍तर से राजनीति शुरु की और फिर युवा कांग्रेस से जुड़ गये। हरीश रावत वर्ष 1980 तक कांग्रेस सेवा कमान के अध्‍यक्ष रहे। वर्ष 2000 में हरीश रावत को उत्‍तराखंड कांग्रेस कमेटी का अध्‍यक्ष चुना गया।

2002 में रावत को राज्‍यसभा का सदस्‍य चुना गया। 2009 के आम चुनाव में उन्‍होंने अपनी परंपरागत क्षेत्र अलमोड़ा को छोड़कर हरिद्वार से चुनाव लड़ा और 3 लाख 32 हतार 55 मतों से विजयी हुई। मौजूदा समय में हरीश रावत यूनियन मिनिस्‍टर हैं। तो आईए हरीश रावत की राजनीतिक सफर पर एक नजर डाल लेते हैं।

1980-84: सातवें लोकसभा चुनाव में जीत हसिल कर संसद पहुंचे।

1984-89: 8वें लोकसभा चुनाव में फिर से लोकसभा सदस्‍य चुने गये।

1989: 9वें लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार लोकसभा सदस्‍य चुने गये।

23 मार्च1990: कमेटी ऑन ऑफिसयल लैंग्‍वेज के सदस्‍य चुने गये।

1990: जनसंचार मंत्रालय के कमेटी में सदस्‍य चुने गये।

2001-2007: उत्‍तराखंड कांग्रेस कमेटी की अध्‍यक्ष रहे।

2002: राज्‍यसभा के लिये चुने गये।

2009: 15वें लोकसभा चुनाव में चौथह बार लोकसभा सदस्‍य चुने गये।

2009- 18 जनवरी 2011: राज्‍य मंत्री चुने गये।

28 अक्‍टूबर 2012 से लेकर अबतक: यूनियन कैबिनेट मिनिस्‍टी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+