हथियारों के साथ नाचने वाले विधायक चैंपियन को खुद पर हमले का खतरा, मांगी सुरक्षा

'तमंचे पर डिस्को' वाले विधायक ने बताया खुद पर हमले का खतरा, मांगी सुरक्षा

नई दिल्ली। उत्तराखंड के खानपुर से विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्रणव सिंह ने हाल में सामने आए वीडयो के वायरल होने के बाद अपने और अपने परिवार पर हमले की आशंका जाहिर की है। हाल ही में प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो हथियार और शराब के गिलास के साथ नाचते और कुछ अपशब्द कहते दिख रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी पार्टी बीजेपी ने उनको सस्पेंड कर दिया है।

Suspended BJP MLA Pranav Singh Champion seen viral video requested for security

भाजपा से निष्कासित होने के बाद देहरादून पुलिस को चिट्ठी लिखकर प्रणव सिंह ने कहा है कि उनके फेसबुक पेज पर कुछ लोगों ने उनको अपशब्द कहे हैं और धमकियां दी गई हैं। वीडियो को फर्जी बताते हुए उन्होंने लिखा है कि इसको आधार बनाकर उनके खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है। ऐसे में उनको अपने और परिवार के ऊपर किसी हमले का खतरा है। इसलिए उनको सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

बता दें कि एक दिन पहले सोशल मीडिया पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो रिवॉल्वर और रायफल लहराते हुए डांस कर रहे हैं। उनके हाथ में शराब का गिलास भी दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने उनको पहले नोटिस जारी किया और फिर निष्कासित कर दिया।

वहीं वायरल वीडियो पर विधायक ने कहा है कि शराब पीने और डांस करने में उन्हें कुछ गलत नहीं लगता। हालांकि इस दौरान अपनी अभद्र भाषा के लिए उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि ऐसी चीजें शराब के प्रभाव में होती हैं। साथ ही वीडियो में छेड़छाड़ की बात कहते हुए चैंपियन ने मीडिया पर छवि खराब करने का भी आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+