उत्तराखंड: बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत

Recommended Video

    Uttrakhand में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा Helicopter हुआ Crash | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर में तीन लोग, पायलट लाल, को-पायलट शैलेश और एक स्थानीय शख्स राजपाल सवार थे। एसडीएम देवेंद्र नेगी ने हादसे पर बताया है कि हेलीकॉप्टर में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई है। स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) के पीआरओ ने बताया है कि हेलीकॉरप्टर में सवार तीनों लोगों की हादसे में जान चली गई गई है। दस लोगों की टीम हादसास्थल पर पहुंच गई है।

    Uttarakhand helicopter carrying relief material to flood affected crashed in Uttarkashi

    बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित उत्तरकाशी के लिए राहत सामग्री लेकर ये हेलीकॉप्टर उड़ा था। हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले में राहतकार्य में जुटा था। हेलीकॉप्टर राहत सामग्री लेकर मोरी से मोलदी जा रहा था। क्रैश के पीछे क्या वजहें थीं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

    उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने हादसे में मारे गए पायलट, को-पायलट और तीसरे नागरिक के परिजनों को 15-15 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

    उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में बादल फटने से 20 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं, यहां बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। रविवार को उत्तरकाशी के मोरी ब्‍लॉक में बादल फटने के बाद से 20 लोग लापता हो गए थे जिनमें से 15 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 5 लोग अभी भी लापता हैं। उन्‍हें तलाशने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।भारी बारिश के चलते उत्तरकाशी में नदियों उफान पर हैं। उत्तराखंड़ में बाढ़ से अब तक 47 लोगों की मौत हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+