Video: जान हथेली पर लेकर चमोली में लोगों की मदद कर रहे ITBP के जवान, वीडियो देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े
चमोली। उत्तराखंड के चमोली में जिस तरह से ग्लेशियर फटने के बाद दर्जनों लोग यहां फंसे है उनकी मदद के लिए आईटीबीपी के जवान लगातार जुटे हैं। आईटीबीपी के जवान ना सिर्फ सुरंग और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं बल्कि लोगों को खाने-पीने के साधन भी मुहैया करा रहे हैं। आईटीबीपी के जवान उन गांवों को मदद पहुंचा रहे हैं जोकि बाढ़ की वजह से मुख्य मार्ग से कट गए हैं। राहत सामग्री के लिए पांच हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इन हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को राशन और जरूरी सामान मुहैया कराया जा रहा है।
Recommended Video

हेलीकॉप्टर से मिल रही राशन सामग्री
हादसे के बाद बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों में लोग फंसे हुए हैं। उनकी मदद के लिए आईटीबीपी के जवान जान जोखिम पर डालकर हर संभव अपनी कोशिश कर रहे हैं। दुर्गम इलाकों में भी जवान लोगों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। लोगों को खाने पीने की चीजें दे रहे हैं। पांच हेलीकॉप्टर को मौके पर भेजा गया है, जिसमे राशन और जरूरी सामान आदि भेजे गए हैं। वीडियो में देखिए कैसे लोगों की मदद की जा रही

दुर्गम इलाकों में हेलीकॉप्टर कर रहे मदद
हेलीकॉप्टर के जरिए बाढ़ग्रस्त इलाके के विजुअल्स को देखा जा सकता है। विजुअल्स में देखा जा सकता है कि जहां पर यह हादसा हुआ है वह कितना दुर्गम स्थल है और यहां तक राहत और बचाव का कार्य पहुंचा पाना काफी जोखिमभरा है। ग्लेशयर फटने की वजह से पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं और इलाके में काफी तबाही हुई है। अभी भी यहां टनल में कई लोग फंसे हैं, जिन्हें बचाने के लिए कोशिश लगातार की जा रही है। वीडियो में देखिए किस तरह से बाढ़ ने मचाई तबाही

दर्जनों की गई जान
बता दें कि हादसे में तकरीबन 18 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। रिपोर्ट के अनुसार अभी भी तकरीबन 200 लोग लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं लग सका है। चमोली के तपोवन टनल में अभी भी राहत और बचाव कार्य चल रहा है और लापता लोगों की तलाश के लिए स्निफर डॉग की मदद ली जा रही है। इस समय सबसे बड़ी चुनौती सुरंग में तकरीबन 34 लोग जो फंसे हैं उन्हें बाहर निकालना है। जवान सुरंग के भीतर 70 मीटर चक पहुंच चुके हैं और 180 मीटर अंदर तक और जाना बाकी है, लिहाजा बचाव टीम के सामने यह मुश्किल चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications