उत्तराखंड ग्लेशियर हादसा: तपोवन की दूसरी सुरंग में 30 से ज्यादा लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसा: तपोवन की दूसरी सुरंग में 30 से ज्यादा लोग फंसे, रेस्क्यू में जुटी ITBP

नई दिल्ली। उत्तराखंड में एक बार फिर से प्रकृतिक ने अपना विनाशकारी रूप दिखाया है। उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भीषण तबाही मची है। ग्लेशियर टूटने के बाद से जल के तेज बहाव के सामने जो भी आया वो उसमें समाता चला गया। वहीं उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से तपोवन में स्थित एनटीपीसी प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है। वहां काम कर रहे मजदूर इस तबाही की चपेट में आकर टनल में फंस गए हैं।

 Uttarakhand glacier break: Rescue Operation going on second tunnel,around 30 people are trapped there.

ग्लेशियर टूटने क बाद मलबा इस प्रोजेक्ट के टनल में भर गया और मजदूर वहां फंस गए हैं। NDRF, ITBP की रेस्क्यू टीम ने पहले टनल से सभी 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं अब दूसरे टनल के लिए राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। ITBP के जवान दूसरे टनल से लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गए हैं। रात में विजिबिलिटी कम होने के कारण और खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन मं दिक्कत आ रही है, लेकिन राहत-बचाव टीम जी-जान से जुटी है। आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवान लोगों को सुरक्षित टनल से निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

गौरतलब है कि रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने के बाद पानी की तेज रफ्तार ने तपोवन स्थित एनटीपीसी के पावर प्रोजेक्ट को अपने कब्जे में कर लिया। मलबा इस प्रोजेक्ट के टनल में भर गया। हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की लगातार कोशिश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+