उत्तराखंड: भीषण आग को बुझाने के लिए करायी जा रही है कृत्रिम बरसात
देहरादून। प्रचंड गर्मी के इस समय में पहाड़ भयंकर आग की चपेट में है जिसको बुझाने के लिए उत्तराखंड में अब वायुसेना की मदद ली गई है। आपको जानकर अचरज होगा कि वन की अग्नि को शांत करने के लिए भीमताल में एमआई-17 हेलीकॉप्टर से झील से पानी लेकर आसपास के जंगलों में कृत्रिम बरसात कराई जा रही है।
तो वहीं अल्मोड़ा और नैनीताल के वनों की आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ के 40 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने कहा है कि आग पर बहुत जल्द काबू पा लिया जायेगा।
IAF in action over Uttarakhand helping local authorities in controlling forest fires (Source: MoD) pic.twitter.com/usHleZl4xR
— ANI (@ANI_news) 1 May 2016
आपको बता दें कि उत्तराखंड में गर्मियों के मौसम में पहाड़ों पर आग लगने की घटनाएं आम हैं लेकिन इस बार ये घटना काफी बढ़ गई है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल फायर सीजन में राज्य में 750 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गए थे, जबकि इस साल अप्रैल खत्म होने से पहले ही लगभग पिछले साल की अपेक्षा दोगुना जंगल जल गया। जिससे जीवों का खतरा भी बढ़ गया है।













Click it and Unblock the Notifications