#ElectionResults: उत्तराखंड में भगवा होली, सरकार बनी तो ये बन सकते हैं सीएम
उत्तराखंड में बीजेपी के पास चार ऐसे चेहरे हैं जो सीएम पद की रेस का हिस्सा है। इस लिस्ट में कोश्यारी, खंडूरी, निशंक और सतपाल महाराज के नाम शामिल हैं।
देहरादून। पहाड़ों पर कमल खिलने की तैयारी कर रही है, शुरूआती रूझान में तो लग रहा है इस बार वहां भगवा होली खेली जाएगी। इसलिए अगर यहां बीजेपी की वापसी होती है तो सीएम की गद्दी पर कौन बैठेगा, ये एक बड़ा सवाल है।

उत्तराखंड में बीजेपी के पास चार ऐसे चेहरे हैं जो सीएम पद की रेस का हिस्सा है। इस लिस्ट में पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, भुवन चंद्र खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक और सतपाल महाराज के नाम शामिल हैं।
CM की दौड़ में ये होंगे सबसे आगे
- भगत सिंह कोश्यारी: सांसद भगत सिंह कोश्यारी की पकड़ काफी अच्छी है और लोग काफी पसंद करते हैं इसलिए वो सीएम बन सकते हैं।
- भुवन चंद्र खंडूरी : आर्मी मैन खंडूरी सीएम एक ईमानदार नेता हैं इसलिए कुर्सी मिल सकती है सीएम की।
- रमेश पोखरियाल निशंक: उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।
- सतपाल महाराज: लोकप्रिय नेता लेकिन कांग्रेस छोड़कर आए हैं लेकिन सीएम उम्मीदवार की रेस में काफी आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications