Earthquake: उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, 4.7 रही तीव्रता
Earthquake: उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, 4.7 रही तीव्रता
Earthquake In Uttarakhand: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, त्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन तीनों जिलों में भूकंप के झटके 8 बजकर 33 मिनट पर आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का असर भारत के साथ-साथ चीन में भी देखने को मिला है। भूकंप का केंद्र चिन्यालीसोर से 35 किमी दूर बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र चिन्यालीसोर से 35 किमी दूर बताया जा रहा है। एनसीएस ने बताया कि भूकंप उत्तरकाशी से 17 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में 30.67 अक्षांश और 78.60 देशांतर के साथ 5 किमी की गहराई पर आया।
बता दें इससे पहले 1 नवंबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर और इसके आसपाल इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जबलपुर समेत आस पास के कई जिलों में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी। भूकंप सुबह 8.43 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र पचमढ़ी से 216 किमी दूर 10 किमी गहराई में था।












Click it and Unblock the Notifications