उत्तराखंड: बहुगुणा को हटाकर हरीश रावत का सीएम बनना तय!
वैसे टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरों से लग रहा है कि सीएम कुर्सी पर रावत का बैठना एक बार फिर से काफी मुश्किल हो सकता है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के काफी लोग चाहते हैं कि प्रदेश के सीएम हरीश रावत नहीं बल्कि प्रदेश के मंत्री प्रीतम सिंह बनें तो वहीं इस मुकाबले में इंदिरा हृदयेश का भी नाम है। जबकि दिल्ली में बैठे कांग्रेसी चाहते हैं कि हरीश रावत को ही मुख्यमंत्री बनाया जाये क्योंकि प्रदेशवासी उन्हीं को शुरू से ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
इस मामले में प्रभारीगण मतलब केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद तथा कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी और अंबिका सोनी एक मीटिंग करने वाले हैं जिसमें सीएम पद के लिए बेहतर व्यक्ति के बारे में फैसला लिया जा सकता है जिस पर यूपीए अध्यक्ष सोनियां गांधी 2 फरवरी तक मोहर लगा सकती है।
मालूम हो कि विजय बहुगुणा जोशी जबस से सीएम बने हैं तब से पार्टी का एक खेमा उनका विरोध करता आया है। लेकिन अब मामला काफी उलझता जा रहा है जिसका असर आगामी लोकसभा चुनावों के नतीजों पर भी पड सकता है।
इसलिए ही जोशी को सीएम पद से हटने के लिए कहा जा रहा है। पार्टी और सहयोगी दल लगातार विजय बहुगुणा जोशी की आलोचना करते आये हैं जिसकी वजह से आलाकमान पर उन्हें हटाने का दवाब बढ़ता जा रहा है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस ने बीएसपी की तीन और यूकेडी की एक सीट के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
हरीश रावत अपनी जगह विजय बहुगुणा जोशी को सीएम बनाने से नाराज थे, इस बात के लिए उन्होंने तगड़ा विरोध भी जताया था लेकिन सोनिया गांधी से मिलने के बाद उन्होंने अपना गुस्सा छोड़ दिया था और कैबिनेट जा पहुंचे थे लेकिन एक बार फिर से उन्हें सीएम बनाने की खबरें आ रही हैं देखते हैं कि रावत का यह ख्वाब पूरा होता है कि नहीं।।













Click it and Unblock the Notifications