उत्तराखंड में 4 जगहों पर बादल फटा, भारी बारिश के बाद ITBP अलर्ट पर
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से प्रकृति ने विकराल रूप धारण कर लिया है। राज्य के 4 जिलों में बादल फटने से हालात बिगड़ गए हैं। भारी बारिश और बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार शाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और बालाकोट में बादल फटने से हालात बिगड़ गए। वहीं देहरादून समेत कई इलाकों में भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे मौसम के बिगड़े हालात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बादल फटने और भारी बारिश को देखते हुए ITBP को अलर्ट कर दिया गया है।

उत्तराखंड में बादल फटने के बाद से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। पौड़ी जिले में बादल फटने से फसल का भारी नुकसान हुआ है, वहीं चार पशु बह गए। प्रशासन ने उन इलाकों में SDRF की टीम को रवाना कर दिया है।गौरतलब है कि उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से बद्रीनाथ और हेमकुण्ड जाने वाले श्रद्धालुओं को जोशीमठ में रोका गया। बद्रीनाथ मार्ग को भी बंद कर गाड़ियों को ऋषिकेश की ओर मोड़ा गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने प्रशासन को हालात पर नजरें बनाए रखने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications