उत्तराखंड: उपचुनाव में तीरथ सिंह रावत की जीत पर BJP को शक, मुख्यमंत्री बदलने का पार्टी ले सकती है फैसला

उत्तराखंड: उपचुनाव में तीरथ सिंह रावत की जीत पर BJP को शक, मुख्यमंत्री बदलने का पार्टी ले सकती है फैसला

नई दिल्ली, 02 जुलाई: उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को इस बात का डर है कि तीरथ सिंह रावत इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उत्तराखंड में नया सीएम चुन सकती है। तीरथ सिंह रावत इसी चिंता को लेकर पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं कि चुनाव को लेकर अनिश्चितता और राज्य भाजपा इकाई में दरार के कारण उनकी सीएम की कुर्सी ना चली जाए। सूत्रों का कहना है कि तीरथ सिंह रावत को बुधवार को भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था।

Recommended Video

    Uttarakhand Bypoll के भरोसे Tirath Singh Rawat की कुर्सी, बढ़ेगा मुश्किल? | वनइंडिया हिंदी
    Tirath Singh Rawat

    ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने अब दो अन्य नेता सतपाल महाराज और धन सिंह रावत को भी दिल्ली बुलाया गया है। कहा जा रहा है कि राज्य बीजेपी द्वारा दी गई फीडबैक के बाद इन नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है।

    सीएम तीरथ सिंह रावत शुक्रवार (02 जुलाई) को उत्तराखंड जाने वाले थे लेकिन उनका वापसी का प्लान रद्द कर दिया गया है। उन्हें पार्टी हाईकमान ने दिल्ली में रुकने को कहा है।

    सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को तीरथ सिंह की अगुआई में लड़ने के पक्ष में नहीं है। तीरथ रावत इस साल मार्च में उत्तराखंड के सीएम बने थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ भाजपा के उग्र असंतोष को देखते हुए पार्टी ने तीरथ रावत को सीएम बनाने का फैसला किया था। लेकिन सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए तीरथ सिंह रावत, जो कि सांसद हैं, उन्हें 10 सितंबर से पहले उत्तराखंड विधानसभा का सदस्य बनना है।

    सूत्रों के मुताबिक आखिरी वक्त में चुनाव से बचने के लिए बीजेपी उत्तराखंड में नया सीएम नियुक्त कर सकती है। ऐसे में पार्टी अपने पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए बेहतर विकल्प तलाश रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+