देहरादून में 115 साल पुराना ब्रिटिशकालीन पुल गिरा, हादसे में 2 की मौत
नई दिल्ली। उत्तराखंड के देहरादून जिले में पुल गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ये हादसा देहरादून जिले के गढ़ी कैंट इलाके में हुआ। प्रशासन को हादसे की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों ने दी जिसके बाद घटनास्थल पर सेना के जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फंसे हुए लोगों को 100 फीट गहरी नदी में उतरकर रेस्क्यू किया जा रहा है।

अभी तीन लोगों को निकाला जा चुका है और कई और लोगों को फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लोहे का ये पुल कई साल पुराना है और टोंस नदी पर बना हुआ है। ब्रिटिश शासन में करीब 115 साल पहले इस पुल का निर्माण किया गया था। हादसे के वक्त रेत से भरा डंपर पुल से गुजर रहा था लेकिन ब्रिज वाहन के भार को नहीं झेल पाया और टूट गया।
Uttarakhand: Bridge collapses in Garhi Cantt in Dehradun district, two people dead, three injured pic.twitter.com/RSRuMEDvOY
— ANI (@ANI) December 28, 2018
बीरपुर में हुए इस हादसे के दौरान पुल से गुजर रहा एक वाहन और दो मोटरसाइकिल भी चपेट में आ गये। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, बचाव कार्य अभी जारी है और सेना के जवान नदी में तलाशी अभियान चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications