उत्तराखंड के BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना वायरस से निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया, वो COVID19 से संक्रमित थे और उनका इलाज यहां चल रहा था, अभी हाल ही में उनकी पत्नी पत्नी धरमा देवी (नेहा) का भी निधन हुआ था, वो भी कोरोना संक्रमित थीं, मालूम हो कि जीना उत्तराखंड के सल्ट से विधायक थे। जीना के निधन से भाजपा में शोक की लहर है, उनके निधन पर विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना वायरस से निधन

आपको बता दें कि देश में कोरोना का तांडव लगातार जारी है, बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,281 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 86,36,012 हो गई है। वहीं 512 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,27,571 हो गई है। 6,557 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 4,94,657 रह गए हैं। 50,326 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामले 80,13,784 हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 10 नवंबर तक कोविड-19 के लिए कुल 12,07,69,151 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस ने नया रिकॉर्ड बनाया

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना वायरस के 8 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब दिल्ली में एक दिन कोरोना मामलों ने आठ हजार के आंकड़े को पार किया है। इस बीच दिल्ली में कोरोना से 85 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली की हवा जहरीली होने के साथ ही कोविड-19 के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना बढ़ते मामलों के साथ मौत की संख्या ने सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 8593 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर साढ़े चार लाख के पार पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+