PHOTO:गेंदे के फूलों से सजा भगवान बद्री का धाम, रंग-बिरंगी रोशनी में ऐसे नहाया

नई दिल्ली। दीपावली के अवसर पर बद्रीनाथ धाम मंदिर को गेंदें के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। साथ ही कपाट बंद करने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मंदिर के पुजारी के मुताबिक दिवाली के मौके पर बदरीनाथ धाम को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही मंदिर को कई रंगों की लाइट से भी सजाया गया है। मंदिर की छटा देखते ही बन रही है। ऐसी ही कुछ नजारा केदारनाथ धाम का है।

Uttarakhand Badrinath Temple decorated ahead of Diwali .

Recommended Video

    Happy Diwali 2020: राम मंदिर से लेकर अक्षरधाम तक, देश में ऐसे मनाई जा रही दीपावली | वनइंडिया हिंदी

    भैयादूज के पावन पर्व पर 16 नवंबर को कपाट सुबह 5.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया दीपावली के पर्व और कपाट बंद की तैयारियों को लेकर मंदिर को सजाया गया है। बड़ी दीपावली (लक्ष्मी पूजन) पर धाम में आराध्य देवी की विशेष पूजा की जाएगी।

    Uttarakhand Badrinath Temple decorated ahead of Diwali .

    वहीं, 16 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली 18 नवंबर को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएगी। केदारनाथ बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस पवित्र तीर्थस्थल के दर्शन के लिए लोग दुनियाभर से आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि केदारनाथ के दर्शन से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    Uttarakhand Badrinath Temple decorated ahead of Diwali .

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+