देखें तस्वीरें: बर्फ की चादर से ढका बद्रीनाथ मंदिर, सर्द हवाओं से मैदानों में भी बढी ठंड
नई दिल्ली। चार धामों में से एक बदरीनाथ थाम में शनिवार को जमकर बर्फबारी हुई। धाम मानों बर्फ की सफेद चादर से लिपट गया हो। धाम के आस-पास के इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में देर रात मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। धनौल्टी की ऊंची पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बर्फबारी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम को देखते हुए उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Recommended Video
Weather Update: पहाड़ों में Snowfall के बाद बढ़ी ठंड, घरों में कैद हुए लोग | वनइंडिया हिंदी


















Click it and Unblock the Notifications