हरिद्वार में बोनी और अनिल कपूर ने किया श्रीदेवी का अस्थि विसर्जन, देखें तस्वीरें

Recommended Video

    Sridevi: Boney Kapoor IMMERSES Sridevi's ashes at Haridwar; Watch video | FilmiBeat

    मुंबई। बॉलीवुड की दिवंगत सुंदरी श्रीदेवी के जाने के बाद उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पूरी कोशिश अपनी पत्नी की हर वो इच्छा पूरी करने की है जो वो जीते जी पूरी नहीं कर पाए, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी जाह्नवी का बर्थ डे भी सेलिब्रेट किया था। उनका पूरा प्रयास है कि वो हर वो काम करें, जिससे उनकी पत्नी श्रीदेवी की आत्मा को शांति मिले और इसलिए ही वो आज अपने पूरे परिवार संग हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने वहां श्रीदेवी का अस्थि विसर्जन किया।

    बोनी के साथ 22 लोग हरिद्वार पहुंचे

    बोनी के साथ 22 लोग हरिद्वार पहुंचे

    बोनी के साथ उनके भाई अनिल कपूर, उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी- खुशी और राजनेता अमर सिंह को मिलाकर 22 लोग हरिद्वार पहुंचे थे। हरिद्वार में वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन की पूरी तैयारी की गई थी।

    24 फरवरी को फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया

    24 फरवरी को फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया

    जानकारी के अनुसार श्रीदेवी की हरिद्वार आने की इच्छा थी और इसी वजह से बोनी कपूर ने फैसला किया कि श्रीदेवी का अस्थि विसर्जन हरिद्वार में होगा। आपको बता दें कि 24 फरवरी को फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई के होटल के बाथटब में डूबने से निधन हो गया था।

    श्रीदेवी हरिद्वार जाना चाहती थीं

    श्रीदेवी हरिद्वार जाना चाहती थीं

    मालूम हो कि वर्ष 1993 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी कुछ देर के लिए हरिद्वार में रुकी थीं। तब श्रीदेवी ने मां गंगा का आशीर्वाद लेकर दोबारा हरिद्वार आने की इच्छा जताई थी, लेकिन फिर वो कभी हरिद्वार नहीं आ र्पाईं।

    रामेश्वरम में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित कर चुके हैं

    रामेश्वरम में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित कर चुके हैं

    आपको बता दें कि वैसे बोनी कपूर रामेश्वरम में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित कर चुके हैं, लेकिन मान्यता के मुताबिक अस्थियों के एक टुकड़े को आत्मा की शांति के लिए किसी अन्य स्थान पर भी विसर्जित किया जा सकता है, इसलिए बोनी हरिद्वार आए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+