Unlock 1 Phase 2: जानिए यूपी में आज से क्या खुला और क्या अभी भी है बंद
लखनऊ। कोरोना संकट से जूझ रहे देश में आज से अनलॉक 1 का दूसरा चरण शुरू हुआ है, आज से बहुत सारी चीजों में ढ़ील दी गई है, यूपी भी इससे अछूता नहीं है, यूपी की योगी सरकार ने भी आज से धार्मिक स्थलों, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्तरां को खोलने का निर्देश दिया है, चलिए विस्तार से जानते हैं कि जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़े राज्य यूपी मे आज से क्या खुला और क्या अभी भी है बंद।

Recommended Video
Unlock 1 : पाबंदियों के साथ खुले धार्मिक स्थल, सुबह से भक्तों का लगा तांता | वनइंडिया हिंदी
आज से खुल गईं ये चीजें
- धार्मिक स्थल (मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा)
- इलाहाबाद हाईकोर्ट , लखनऊ बेंच और जिला अदालतों में आज से खुली कोर्ट में सुनवाई प्रारंभ
- 65 साल से अधिक उम्र के वकीलों को कोर्ट में प्रवेश नहीं।
- वो वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए ही सुनवाई करेंगे।
- शॉपिंग मॉल
- होटल और रेस्तरां
- बिना दर्शकों के स्टेडियम ओपेन
- सरकारी ऑफिस ( तीन शिफ्टों में होगा काम)
- बारात घर
- पटरी व्यवसायी अपना काम करेंगे।
अभी है बंद
- कंटेनमेंट जोन वाले शहरों व जिलों में राहत नहीं
- जिम, स्विमिंग पुल, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
- शॉपिग मॉल में किड्स जोन और मल्टीप्लेक्स नहीं खुलेंगे
सख्ती से करना होगा इन नियमों का पालन
- सोशल डिस्टेनिंग का पालन।
- मंदिर में बाहर से लाया हुआ भोग भगवान को नहीं चढ़ेगा
- श्रद्धालु प्रतिमा को स्पर्श नहीं कर पाएंगे
- मास्क अनिवार्य।
- गुरुद्वारों में प्रवेश करने पर ही हाथ और पैर धोने की व्यवस्था की गई है।
- श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह सिर पर ढकने के लिए कपड़ा अपने साथ लेकर आएं।
- मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह नमाज के लिए वजू घर में ही करके मस्जिद में पहुंचें।
- मस्जिद और मदरसे में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर नमाज पढ़ेंगे।
- मस्जिद में कुरान और दूसरी चीजों को छूने के लिए मना किया गया है।
- लोगों को दूर-दूर रहकर नमाज और पूजा करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications