नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, हथियार बरामद

नोएडा। दिल्‍ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। ये बदमाश लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 39 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश शर्मा को खबर मिली कि दो बाइक पर सवार होकर बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस बैरीकेट कर चेकिंग कर रही थी कि सेक्टर 104 इलाके में संदिग्ध बाइक सवार बदमाश पुलिस को आते नजर आए।

नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, हथियार बरामद

इंस्पेक्टर राजेश शर्मा और उनकी टीम ने जब बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर ही गोलियां चला दिए। पुलिस ने भी जवाब भी फायरिंग की जिसमे यश ठाकुर नाम के बदमाश को गोली लगी। उसका एक साथी भी मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए।

मुठभेड़ के दौरान इनके साथी बाइक पर भाग निकले। पुलिस ने तुंरत कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर 58 इलाके में स्टार वन टीम के प्रभारी धमेंद्र शर्मा से इनकी मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में राकेश नाम के बदमाश को गोली लगी जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने इनके पास से हथियार जब्त कर लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+