अरे वाह! अब सिर्फ लखनऊ में ही नहीं इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ और वाराणसी में भी दौड़ेगी मेट्रो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ में मेट्रो रेल की योजना बनाने के बाद अब मेरठ, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी में भी मेट्रो रेल चलाने का फैसला किया है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अधिकारियों से इस पर विस्तृत परियोजना विवरण भेजने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सोमवार को मुख्य सचिव से मुलाकात की थी और इन शहरों में मेट्रो रेल की संभावना पर चर्चा की थी। इन शहरों में प्रौद्योगिकी व्यवहार्यता की जांच कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने दिल्ली-दिलशाद गार्डेन-गाजियाबाद मेट्रो रेल मार्ग को 2016 के जून तक चालू करने का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश का नोएडा तो पहले से ही मेट्रो रेल से दिल्ली से जुड़ गया है। सरकार इसे ग्रेटर नोएडा तक भी ले जाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications