बदल गया है यूपी-100, उत्तर प्रदेश में एमरजेंसी के लिए अब डायल करना होगा 112
अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में आपातकाल सुविधा के लिए 911 नंबर डायल किया जाता है। इसी तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी आपात सेवा नंबर लॉन्च किया जा रहा है। इस नंबर से संबंधित रिपोर्ट शासन को आगे भेज दी गई है।
लखनऊ। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में आपातकाल सुविधा के लिए 911 नंबर डायल किया जाता है। इसी तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी आपात सेवा नंबर लॉन्च किया जा रहा है। इस नंबर से संबंधित रिपोर्ट शासन को आगे भेज दी गई है। कहा जा रहा है कि इसे अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस यानि कि एक अक्टूबर को लॉन्च करने किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अभी तक आपात सेवाओं के लिए 100 नंबर डायल किया जाता था, लेकिन अब उसकी जगह इस नंबर का उपयोग किया जाएगा। इस नंबर से पुलिस समेत बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी आपात सुविधाएं मिलेंगी।

उत्तर प्रदेश में जल्द ही आपात सुविधाओं के लिए नया नंबर 112 लॉन्च किया जाएगा। इस नंबर को यूपी-100 की जगह पर लॉन्च किया जा रहा है। यूपी में आपात सुविधाओं के लिए अभी तक 100 नंबर पर फोन किया जाता था। इस नंबर से पुलिस, एंबुलेंस और फायर सर्विस की मदद मिलती थी, लेकिन नए नंबर 112 में पुलिस, स्वास्थय, बिजली, पानी, नेशनल हाईवे, आपदा, नगर विकास समेत सभी सरकारी योजनाओं को जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी में नाचने के काम आ रही है डायल-100! वीडियो में देखिए ड्यूटी पर ठुमके लगाती पुलिस
इतना ही नहीं, इस नंबर पर डब्लूएचओ जैसे संगठनों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इन संगठनों द्वारा चलाए जा रहे ब्लड बैंक, हैल्पेज इंडिया और रोटरी क्लब समेत अन्य सुविधाएं भी इस नंबर पर मिलेंगी। 112 नंबर पर कॉल करने पर जब कोई अपनी समस्या बताएगा, तो उसका मैसेज, नंबर और पता संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा ताकि उसे आपात सेवा मुहैया कराई जा सके। यूपी-100 को यूपी-112 करने से संबंधित सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इस नई आपात सेवा का मुख्यालय यूपी-100 का मुख्यालय ही होगा।
ये भी पढ़ें: DIAL FIR: अब उत्तर प्रदेश में फोन से भी दर्ज हो सकेगी FIR
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications