कलयुगी बेटे ने हथौड़े से पीट-पीटकर मां-बाप को उतारा मौत के घाट

बांदा। बांदा की इस घटना ने रिश्तों को अपाहिज कर दिया। जमीनी विवाद के चलते बेटे ने अपने ही मां-बाप की हथौड़ा से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यूपी में भूख से हो सकती है एक और 'नत्थू' की मौत!

Uttar Pradesh: Son Killed his Parents in Banda

पहले भी कर चुका था एक मर्डर

हत्या का यह मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नांदादेव गांव के शंकरपुरवा मजरे का है। जहां पर शिवबरन ने अपने ही मां-बाप की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिववबरन पहले भी एक हत्या कर चुका है। उस मामले में भी वह जेल गया था और वहां से छूटने के बाद मां-बाप के साथ ही रहता था। आरोपी शिवबरन के पांच भाई हैं जो कि दूसरे गांव में रहते हैं।

दूसरी शादी की मांग और खेती नाम करने पर था विवाद

परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शिवबरन अपने पिता रामदास के खेती उसके नाम लिखने और दूसरी शादी करने की बात कह रहा था। शिवबरन ने खेती उसके नाम न लिखने पर अपने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक जमीनी विवाद के चलते हत्या की गई है। और आरोपी हत्या करके तुरंत फरार हो गया है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+