उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लखनऊ में 7 जुलाई से खुलेंगे स्कूल

लखनऊ के जिलाधिकारी राज शेखर ने भीषण गर्मी को देखते हुए रविवार को गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "स्कूल जाने वाले बच्चों के हितों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।"
यह आदेश सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों पर कक्षा एक से 12वीं तक के लिए लागू होगा। जिला प्रशासन ने पांच जुलाई तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। चूंकि छह जुलाई को रविवार है, इसलिए स्कूल सात जुलाई से ही खुलेंगे। इससे पहले गर्मी की लगभग दो माह की छुट्टियों के बाद स्कूल मंगलवार एक जुलाई से खुलने वाले थे।
जिला प्रशासन ने यह भी कहा कि यदि सात जुलाई के बाद भी गर्मी में कमी नहीं आती है तो छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications